फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths broke the glass of a car and fled, police engaged in investigation

Fatehabad News: कार के शीशे तोड़ भागे दो युवक, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 09 Apr 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 09 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two youths broke the glass of a car and fled, police engaged in investigation
रतिया में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतिया। क्षेत्र में वीरवार दोपहर को बड़ी नहर के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने कार के शीशे तोड़ डाले और मौके से भाग गए। पीड़ित चालक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव हंसगा निवासी जसपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गैस एजेंसी में कनेक्शन की कॉपी ट्रांसफर करवाने रतिया आए थे। जब वे बड़ी नहर के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रही गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस पर उन्हें भी ब्रेक लगानी पड़ी। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूटी उनकी कार से टकरा गई।
विज्ञापन

जसपाल के अनुसार टक्कर के बाद स्कूटी सवार दोनों युवक बिना किसी बातचीत के आक्रामक हो गए और डंडों से उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि उनका किसी से कोई पुराना विवाद नहीं है और न ही वह हमलावरों को पहचानते हैं। जांच अधिकारी महेंद्र पाल ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed