फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths attacked with knives over old dispute in meat market

मीट मार्केट में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two youths attacked with knives over old dispute in meat market
फतेहाबाद। शहर की हिसार रोड स्थित मीट मार्केट में वीरवार देर रात को कुछ युवकों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। एक युवक की पीठ और टांग पर चाकू से हमला किया गया और दूसरे युवक के हाथ पर चाकू मारे गए। दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रात को उपचार के बाद अस्पताल से चले गए।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक मातूराम कॉलोनी निवासी और गुरु नानक पुरा निवासी विशाल ने बताया कि वह सामान लेने के लिए बाजार जा रहे थे और मीट मार्केट के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान वहां पर पहले से खड़े करीब आठ युवकों ने रोककर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो युवक वहां से भाग निकले। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर टीम मौके पर गई थी लेकिन हमलावर युवक फरार हो गए थे। घायल युवक भी उपचार करवाकर लौट गए, शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed