फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths arrested in wire theft case

Fatehabad News: तार चोरी मामले में दो युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested in wire theft case
फतेहाबाद। गांव हिजरावां कलां में ट्यूबवेल से तार चोरी करने के मामले में थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी के तार को बरामद कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ मिढ़ा व कारज उर्फ काजा निवासी फतेहाबाद के तौर पर हुई है। सदर फतेहाबाद पुलिस ने मंगलवार को हिजरावां कलां निवासी जय भगवान की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

सदर फतेहाबाद में दी शिकायत में गांव हिजरावां कलां निवासी जय भगवान ने बताया था कि सोमवार रात के समय अपने खेत में पानी लगाने के लिए गया तीन युवक ट्यूबवेल से तार काट रहे थे। जब उसने शोर मचाया तो तीनों युवक तार लेकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरी के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 किलो ट्यूबवेल का तार बरामद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed