फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths arrested for shooting CA student for refusing to marry her

Fatehabad News: शादी से मना करने पर सीए की छात्रा को गोली मारने के मामले में दो युवक गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 10 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for shooting CA student for refusing to marry her
फतेहाबाद में युवती को गोली मारने के मामले में पकड़े गए आरोपी
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल के पास शादी से मना करने पर सीए की छात्रा को गोली मारने के मामले में सदर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान मनोज कुमार उर्फ मोनू निवासी नागपुर व अमित कुमार निवासी असरावां जिला हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने 27 अक्तूबर को हिसार जिले के एक गांव निवासी की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बेटी हिसार में सीए की पढ़ाई कर रही है। उन्हें बड़ोपल पुलिस चौकी से फोन आया। जब वह चौकी में गया तो उसे पता चला कि उसकी बेटी को गोली लगी है और वह हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती है। जब वह हिसार अस्पताल में पहुंचा तो वहां मनोज निवासी गांव नागपुर मिला जो कि उन्हें देखकर वहां से चला गया।
विज्ञापन

उसकी बेटी ने बताया कि मनोज उसकी रूममेट के मौसी का बेटा है। वह अमित, मनोज व उनके साथ आई जगान निवासी रेनू के साथ फतेहाबाद आए थे। लौटने के दौरान गांव बड़ोपल के पास एक होटल पर खाना खाया और वहां से हिसार के लिए चल पड़े। रास्ते में मनोज उस पर शादी करने का दबाव डालने लगा लेकिन उसने मना कर दिया। इस बात से गुस्साए मनोज ने उस पर गोली चला दी, जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed