फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two years ago a bus stop was built at Hanspur Chowk, but still waiting for a bus queue shelter

Fatehabad News: दो साल पहले हांसपुर चौक पर बस स्टॉप बना, बस क्यू शेल्टर का अभी भी इंतजार

Fri, 28 Mar 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 28 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two years ago a bus stop was built at Hanspur Chowk, but still waiting for a bus queue shelter
फतेहाबाद के हांसपुर चौक से बस में सवार होते यात्री।
फतेहाबाद। करीब दो सालों से हांसपुर चौक से यात्री सिरसा व हिसार की ओर जाने वाली बसों के लिए बस स्टॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन इन चौक या बस स्टॉप पर यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। यहां तक की यहां के यात्रियों को इस गर्मी में बस क्यू शेल्टर का इंतजार है।
विज्ञापन


उपायुक्त के आदेशों के बाद लगभग सभी बसें बाइपास होकर रूट पर चल रही हैं। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर जा रही बसों के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हांसपुर चौक पर यात्रियों के लिए न तो बैठने के लिए कोई व्यवस्था है और ना ही पीने के पानी का कोई प्रबंध है।
विज्ञापन


हांसपुर चौक से बस पंजाब के सरदूलगढ़ के लिए भी जाती है। अब दोपहर के समय सामान्य से ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए यात्रियों की मांग है कि यहां पर यात्रियों के बैठने सहित अन्य सुविधाएं होनी चाहिए। ताकि बस में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी ना हो। वहीं नगर परिषद के द्वारा पिछले माह ही शहर में हिसार में बने बस क्यू शेल्टर की तर्ज पर पांच बस क्यू शेल्टर को लेकर टेंडर लगाया गया है। लेकिन हांसपुर चौक पर बस क्यू शेल्टर को लेकर कोई प्रकिया नहीं शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

गर्मी से यात्री परेशान

- हांसपुर चौक से सफर करने वाले यात्री सोनिका और मंजू ने बताया कि हांसपुर चौक पर बस स्टॉप तो बना दिया गया है, लेकिन प्रशासन की ओर से यहां पर कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण यात्री धूप में खड़े होने को मजबूर हैं। वहीं खास तौर पर तो महिलाओं व बच्चों को काफी दिक्कत होती है। प्रशासन को यहां पर बैठने के लिए कोई व्यवस्था करनी चाहिए।


-----

दुकानों का सहारा लेना मजबूरी

- हांसपुर चौक से सफर करने वाले यात्री प्रभजोत, अमनदीप ने बताया कि हांसपुर चौक पर बस क्यू शेल्टर न होने के कारण आस-पास बनी दुकानों का सहारा लेना पड़ता है। दुकानदारों के पास दुकान में अगर सभी यात्री बैठ जाएं तो दुकानदार के पास आने वाले ग्राहक को काफी दिक्कत होती है। इससे दुकानदार को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed