फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two-year-old child dies after coming under school van

Fatehabad News: स्कूल वैन के नीचे आने से दो वर्षीय बच्चे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two-year-old child dies after coming under school van
राघव का फाइल फोटो
फतेहाबाद। गांव खुंबर में बुधवार दोपहर स्कूल वैन के नीचे आने से दो वर्षीय बच्चे राघव की मौत हो गई। राघव के सिर के ऊपर से स्कूल वैन का पहिया गुजर गया। राघव अपने बड़े भाई को लेने आया था, जो कि उसी वैन में था। इस मामले में पुलिस ने मृत बच्चे के पिता ओमप्रकाश की शिकायत पर निजी स्कूल के वैन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।गांव खुंबर निवासी टाइपिस्ट ओमप्रकाश का चार वर्षीय बेटा नीरज गांव नूरकी अहली के निजी स्कूल में पढ़ता है। स्कूल वह रोजाना वैन से जाता है। बुधवार को भी वह वैन से घर के आगे उतर रहा था। परिजन उसे लेने के लिए आए हुए थे और उनके साथ दो वर्षीय राघव भी आ गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान राघव वैन के आगे चला गया। ड्राइवर का इस तरफ ध्यान नहीं गया और वैन चला दी, जिससे राघव वैन के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल राघव को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लाया गया, यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed