फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two smugglers arrested with 1 kilogram 897 grams of opium.

Fatehabad News: 1 किलो 897 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 1 kilogram 897 grams of opium.
फतेहाबाद अफीम सहित पकडे आरोपी पुलिस गिरफत मे। पुलिस विभाग।
टोहाना। सीआईए स्टाफ पुलिस ने 1 किलो 897 ग्राम अफीम के साथ नशा तस्कर पिंजपूरा निवासी कृष्ण कुमार व जय भगवान को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से जय भगवान को जेल भेज दिया, जबकि कृष्ण को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि सीआईए टोहाना टीम को सूचना मिली कि दो युवक स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में अफीम लेकर टोहाना क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। इसके बाद सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूर्य कॉलेज बलियाला के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान शक के आधार पर एक कार की तलाशी ली तो उसमें 1 किलो 897 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार और जय भगवान के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed