फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two sides clashed over wall dispute, seven people injured

दीवार विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, सात लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over wall dispute, seven people injured
फतेहाबाद। ठाकर बस्ती में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। बीच बचाव करने आए पड़ोसियों को भी चोट आई है। इस झगड़े में सात लोगों को चोटें आई हैं। मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और झगड़ा कर रहे लोगों को शांत किया। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव ठाकर बस्ती निवासी सोनू अपने मकान की दीवार बनाने का काम कर रहा था। इस बात को लेकर उसके पड़ोस की महिला रोशनी देवी एतराज जता रही थी। बताया गया है कि एक पक्ष के लोगों ने इस दीवार को तोड़ दिया। जिस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंटें बरसाई व एक बुजुर्ग महिला को भी पीटा गया। दोनों पक्षों में झगड़े के दौरान पड़ोस में रहने वाली संतोष देवी उनको शांत करवाने आई तो उसको भी चोटें पहुंचाई गई। संतोष केे बेटे नरेंद्र को भी चोट आई है। झगडे़ के दौरान एक पक्ष के सोनू, उसकी मां बिल्लो तथा झगड़ा छुड़ाने आई अन्य पड़ोसी महिला संतोष व उसके बेटे नरेंद्र को चोटें आई है। वहीं, दूसरे पक्ष में ममता, सुंदर, रोशनी घायल हुए हैं। इस दौरान लोगों ने डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंच कर झगड़ा कर रहे लोगों को शांत किया। शहर पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच आरंभ कर दी है। इस हमले में रोशनी नामक महिला को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed