फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two sentenced to six months in jail in two separate cases of drug trafficking

Fatehabad News: नशी तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो को छह-छह माह की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two sentenced to six months in jail in two separate cases of drug trafficking
फतेहाबाद। नशा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में न्यायिक दंडाधिकारी निधि बेनीवाल की अदालत ने दोनों को दोषी मानते हुए उनको छह-छह माह की कैद की सजा सुनाई है। पहले मामले में फतेेहाबाद शहर पुलिस ने 20 अप्रैल 2017 को रोबिन निवासी चार मरला को काबू करके उससे साढ़े चार ग्राम हेरोइन बरामद की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पुलिस की टीम फव्वारा चौक से जवाहर चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान दर्जियों वाली गली के पास एक युवक पुलिस को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू करके उससे साढ़े चार ग्राम हेरोइन बरामद हुई। अदालत ने शुक्रवार को उसे दोषी मानते हुए छह माह की कैद की सजा सुनाई। वहीं एक अन्य मामले में 14 मार्च 2017 को 500 ग्राम चूरापोस्त सहित काबू किए गए निहालचंद निवासी जांडवाला सोतर को भी उपरोक्त अदालत ने छह माह की सजा सुनाई है। पुलिस ने निहालचंद को रतिया चुंगी से चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed