{"_id":"66e0c0efb95e949936015c24","slug":"two-police-teams-conducted-raids-to-arrest-the-attackers-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-122141-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: श्रमिक पर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों ने मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: श्रमिक पर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों ने मारे छापे
विज्ञापन
भूना। वार्ड नंबर 9 स्थित ढक्की मोहल्ला में श्रमिक पर जानलेवा हमला करने के दोनों आरोपियों की तलाश को लेकर पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग जगह छापेमार कार्रवाई की। सीआईए फतेहाबाद व भूना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी शीलू व सन्नी की तलाश के लिए टोहाना, फतेहाबाद व हिसार में कई ठिकानों पर दबिश दी।
देर शाम तक दोनों ही हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्रा व थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग टीम श्रमिक सुखदेव उर्फ सक्कू पर गोली चलाने वाले दोनों हमलावरों को काबू करने का प्रयास कर रही है। उधर, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन सुखदेव उर्फ सक्कू की हालत में सुधार हो रहा है।
गौरतलब है कि रविवार देर रात को वार्ड नंबर 9 निवासी 38 वर्षीय श्रमिक सुखदेव उर्फ सक्कू घर से सामान खरीदने के लिए राजू मेहता की दुकान पर जा रहा था। दुकान से कुछ ही दूरी पर मोटरसाइकिल सवार शीलू व सन्नी के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इस दौरान शीलू ने जान से मारने के इरादे से सुखदेव उर्फ सक्कू पर गोली चला दी। जो उसके पांव में लगकर पार निकल गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया। परंतु हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सा ने उसे अग्रोहा रेफर कर दिया था। डीएसपी जगदीश काजला ने हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न स्तर पर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एक ही समुदाय के हैं हमलावर व घायल
जानलेवा हमले में घायल सुखदेव उर्फ सक्कू व हमलावर शीलू और सन्नी एक ही समुदाय से संबंध रखते हैं। इनका आपस में पहले कभी कोई टकराव भी नहीं हुआ और न ही कोई रंजिश थी। शीलू वर्ष 2020 से कुख्यात बदमाश विक्रम भांभू के गैंग में शामिल होकर अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। शीलू के खिलाफ भूना पुलिस स्टेशन में अलग-अलग चार मुकदमे दर्ज हैं। तीन मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।