{"_id":"65e58cb2600b35b2a8026825","slug":"two-parties-fought-over-children-in-fatehabad-attack-with-guns-sticks-and-bricks-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: बच्चों की लड़ाई में दो पक्षों में हुआ झगड़ा; चले गंडासे, डंडे और ईंटें, तीन महिलाओं समेत 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: बच्चों की लड़ाई में दो पक्षों में हुआ झगड़ा; चले गंडासे, डंडे और ईंटें, तीन महिलाओं समेत 12 घायल
Mon, 04 Mar 2024 02:26 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:26 PM IST
सार
घायल संजय के पिता कृष्ण ने बताया कि उसका बेटा गांव में ही उसकी बहन रितु की कपड़ों की दुकान पर काम करता है। रविवार शाम को पड़ोसी ईश्वर सिंह के परिवार के युवकों ने वहां आकर पैसों को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया, जिसके बाद अन्य लोगों ने ईंटों से उन पर हमला किया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के गांव बैजलपुर में रविवार रात को बच्चों की आपसी लड़ाई खून संघर्ष मे बदल गई। दो पक्षों में गंडासे, इंटे और डंडे तक चले। जिसमें तीन महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलो को भूना के सामुदायिक अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में उपचारधीन पहले पक्ष के ईश्वर सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है और रविवार शाम को दोनों पक्षों के बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, बच्चों का आपसी मामला निपट गया था। आरोप है कि इसके बाद देर रात को आरोपी संजय, पवन, मोनू व कुछ अन्य लोग लाठी डंडे, गंडासी लेकर उनके घर आ गए।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने उसकी पत्नी सुमन को उठाने का प्रयास किया तो उसके बेटे भूपेश ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया, जिस पर उस पर हमला कर दिया। ईश्वर सिंह ने बताया कि इसके बाद उसने व उसके परिवार के अन्य जनों ने बीच बचाव किया तो उन पर लाठी डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिसमें 42 वर्षीय ईश्वर सिंह, 38 वर्षीय पत्नी सुमन, उसके बेटे 14 वर्षीय भूपेश, बेटी 17 वर्षीय आंचल, कल्पना, ईश्वर के भाई 46 वर्षीय महेंद्र, भाभी अनीता और ओमप्रकाश घायल हो गए।
दूसरे पक्ष के घायल संजय के पिता कृष्ण ने बताया कि उसका बेटा गांव में ही उसकी बहन रितु की कपड़ों की दुकान पर काम करता है। रविवार शाम को पड़ोसी ईश्वर सिंह के परिवार के युवकों ने वहां आकर पैसों को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया, जिसके बाद अन्य लोगों ने ईंटों से उन पर हमला किया। घायल रितु ने बताया कि वह अपनी बड़ी दुकान संभालने उकलाना गई थी, बाद में फोन पर उसे सूचना मिली तो वह गांव बैजलपुर वाली दुकान में पहुंची, जहां सारी दुकान में भी तोडफ़ोड़ हुई मिली। उसके परिवार के 24 वर्षीय संजय, 50 वर्षीय कृष्ण कुमार, 50 वर्षीय राम सिंह और उसे चोटें आई है। वहीं फिलहाल भूना पुलिस मामले की जांच कर रही है।