{"_id":"64fb4dfc75af4033f30b79f5","slug":"two-parties-clashed-in-the-panchayat-regarding-the-woman-four-injured-including-granthi-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-5120-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिला को लेकर पंचायत में दो पक्ष भिड़े, ग्रंथी सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिला को लेकर पंचायत में दो पक्ष भिड़े, ग्रंथी सहित चार घायल
Fri, 08 Sep 2023 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 08 Sep 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद की रतिया चुंगी पर महिला को लेकर हुई पंचायत में गुरुद्वारे के ग्रंथी सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उनको अग्रोहा रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को इस मामले में शहर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस केस दायर किया है।पहले पक्ष के सुखदेव सिंह निवासी आहलुपुर तहसील सरदूलगढ़, जिला मानसा (पंजाब) ने बताया कि वह ट्रक चालक है। उसके साथी रतिया के गांव भूंदड़वास निवासी धर्मसिंह की पत्नी उसको छोड़कर गांव मिराणा के ग्रंथी खजानसिंह के पास अपने बच्चों सहित चली गई थी। जिसकी समस्या का समाधान के लिये बतौर पंचायती वह व उसका भाई दर्शन सिंह पुत्र भरतसिंह कार में सवार होकर खजान सिंह निवासी रतिया चुंगी फतेहाबाद से पंचायती के तौर पर आए थे। जहां पर खजान सिंह का भाई निशान सिंह व उसके साथ राणा सिंह नाम का व्यक्ति और एक अन्य नौजवान हाजिर थे। जब उसने धर्मसिंह की पत्नी के बारे में बातचीत करनी शुरू की तो खजान सिंह व उसके भाई निशान सिंह व राणा सिंह ने उन पर हमला बोल दिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसके बाद वह जब वापस जा रहे थे तो उक्त लोगों ने उनको जान से मारने की धमकी दी।
वहीं दूसरी ओर खजान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव मिराणा के गुरुद्वारे में ग्रंथी है। धर्मसिंह की पत्नी, उसका बेटा व बेटी दो महीने पहले धर्मसिंह से नाराज होकर उसके पास रह रहे हैं। इस मामले में सुखदेव सिंह आदि ने उससे बातचीत की तो उसने पंचायती तौर पर उनको फतेहाबाद की रतिया चुंगी पर उनको बुला लिया। जहां उक्त लोगों ने उनसे बहस की और कृपाण से उन पर हमला बोल दिया। हमले में उसका भाई भी घायल हो गया। शहर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस करते हुए मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।