{"_id":"610ecf1e8ebc3e7cd202322c","slug":"two-new-infected-were-found-seven-patients-active-in-the-district-fatehabad-news-hsr6083338160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नए संक्रमित मिले, जिले में सात मरीज सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नए संक्रमित मिले, जिले में सात मरीज सक्रिय
विज्ञापन
कैंप में वैक्सीन लगवाते बुजुर्ग।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण काफी हद तक खत्म हो चुका है, लेकिन बीच-बीच में मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों मरीज भूना में मिले हैं, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उनका उपचार भी शुरू कर दिया गया है। फिलहाल जिले में कुल 7 कोरोना संक्रमित मरीज सक्रिय हैं।
अब तक जिले में 17814 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं। इनमें से 483 लोगों की मौत हो चुकी है। 2.67 लाख लोगों के सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल पिछले दो माह से नाममात्र ही केस सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि जिले में टीकाकरण तेजी से किया जाए। अब तक जिले में 2 लाख 87 हजार लोगों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं 71 हजार से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। रोजाना लगभग 2 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
सेवा भारती ने लगाया 14वां शिविर
सेवा भारती संस्था वैक्सीनेशन अभियान में अच्छा सहयोग कर रही है। सेवा भारती सदस्यों द्वारा वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं समय-समय पर कैंप लगाकर कर लोगों को वैक्सीन भी लगवाई जा रही है। शनिवार को हंस कॉलोनी स्थित स्कूल में 14वां वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। सेवा भारती के नगर अध्यक्ष मुकेश प्रजापत ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर सेवा भारती के टीचर डोर टू डोर सर्वे कर वैक्सीनेशन से वंचित लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं। इस अवसर पर सेवा भारती से महेंद्र मुटरेजा, डॉ. रमन, मदन गोपाल नारंग, अनुज जैन, दीपक वर्मा, मोनिका प्रजापत, मनोज जैन सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
लापरवाही न बरतें नागरिक : अधिकारी
हमने कोरोना महामारी पर लगभग पूरी तरह से काबू पा रखा है। बीच-बीच में नाममात्र केस आ भी रहे हैं। आमजन से अपील है कि फिलहाल नियमों को लेकर लापरवाही न बरतें। मास्क व सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखें। अनावश्यक भीड़ व अन्य कार्यक्रमों में जाने से बचें। तीसरी संभावित लहर को देखते हुए सावधानी जरूरी है। यदि बहुत जरूरी हो, तभी लोगों के बीच जाएं।
-डॉ. विष्णु मित्तल, महामारी नियंत्रण अधिकारी।