{"_id":"62bb3f8f8217a35ca63af68d","slug":"two-new-corona-patients-were-found-and-two-became-healthy-fatehabad-news-hsr635382866","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के दो नए मरीज मिले और दो हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के दो नए मरीज मिले और दो हुए स्वस्थ
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण के नए केस जिले में रोजाना बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जिले में दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और दो संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या फिलहाल 14 है। राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक ओपीडी में आए मरीजों की जांच के दौरान फतेहाबाद और रतिया में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। संक्रमण दर 1.31 फीसदी रही है। मंगलवार को जिले में 165 रैपिड एंटीजन सैंपल लिए गए हैं। बता दें कि बिना लक्षण के लोग भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, ऐसे में सावधानी रखनी बहुत जरूरी। साथ ही बीमार होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना जरूरी।
कोट
कोविड के हटाए गए स्टाफ नर्स और एलटी को ज्वाइन करवाने की प्रक्रिया चल रही है। इन कर्मचारियों के ज्वाइन करने के बाद जल्द ही जिले में आरटीपीसीआर सैंपलिंग शुरू कर दी जाएगी। करीब तीन माह से सैंपल बंद है। रैपिड एंटीजन से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन