{"_id":"66e896cc293176ef34044df4","slug":"two-miscreants-arrested-for-breaking-the-glass-of-vehicles-and-attacking-a-girl-with-the-intention-of-looting-near-village-doult-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-122455-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: वाहनों के शीशे तोड़ने व लड़की पर हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: वाहनों के शीशे तोड़ने व लड़की पर हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार
Tue, 17 Sep 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भूना। गांव डूल्ट के पास 14 सितंबर की रात को करीब 11 बजे आने-जाने वाले वाहनों से लूटपाट के इरादे से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव डूल्ट निवासी अजय कुमार व साहबराम के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी संजू बताया गया है, जो फिलहाल फरार है।
एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस के पास 14 सितंबर रात को करीब 11 बजे सूचना आई कि डूल्ट के पास लूटपाट के इरादे से तीन युवक हाथों में डंडे लेकर सुनसान जगह में टोहाना-भूना रोड पर आने-जाने वाले वाहनों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। वहां नहीं रुकने पर पत्थर बरसा रहे हैं।
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे। परंतु वारदात स्थल पर वाहनों के शीशे टूटे हुए थे और मौके पर कोई नहीं था। जब पुलिस ने जांच की तो तीनों आरोपियों की पहचान हो गई। इसके आधार पर पुलिस ने सोमवार देर शाम को घेराबंदी करके डूल्ट गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ि