फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two lakh rupees fine on garbage collection agency

Fatehabad News: कचरा उठाने वाली एजेंसी पर दो लाख रुपये जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees fine on garbage collection agency
फतेहाबाद। डोर-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी डिंग मैन पावर को नगर परिषद ने एक और झटका दिया है। कचरा उठान में लापरवाही बरतने और गाड़ियों पर हेल्पर न होने के चलते नगर परिषद ने दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एजेंसी को अब तक 6.61 लाख रुपये का जुर्माना सिर्फ लापरवाही बरतने पर लग चुका है।
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने नगर परिषद अधिकारियों को चेकिंग करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। रिपोर्ट में टीम को शहर में सेकेंडरी प्वाइंट पर समय पर कचरे का उठान नहीं मिला। इसके अलावा कई गाड़ियों पर टीम को हेल्पर भी नहीं मिले। ये ही नहीं टीम को कूड़े का नियम अनुसार निस्तारण भी नहीं मिला है। रिपोर्ट के आधार पर एजेंसी को दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं एजेंसी के सुपरवाइजर जतिन का कहना है कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी सहयोग नहीं कर रहे है। सेेकेंडरी प्वाइंट पर देरी से कचरा डाला जा रहा है। जबकि एजेंसी रोजाना दो से तीन बार कचरे का उठान कर रही है। वहीं बार-बार लग रहे जुर्माना के चलते एजेंसी की मुश्किलें भी बढ़ सकती है। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा भी एजेंसी के खिलाफ पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन

1685 रुपये प्रति टन दिया हुआ है ठेका
नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी को 1685 रुपये प्रति टन के हिसाब से ठेका दे रखा है। एजेंसी को शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठान के अलावा सेकेंडरी प्वाइंट से भी कचरा उठाना होता है और इसके अलावा दी गई दो एकड़ जगह पर निस्तारण किया जाना है। लेकिन एजेंसी नगर परिषद के नियमों पर खरा नहीं उठ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए टेंडर पर संशय, बिगड़ सकते हैं हालात
डोर-टू-डोर कचरा उठान का ठेका 5 मई को खत्म होने जा रहे है। नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा अधिकारियों को पत्र लिख चुके है कि डोर-टू-डोर कचरा उठान का दोबारा टेंडर न लगाया जाए। एजेंसी की कई बार शिकायतें आ चुकी है। नगर परिषद अपने स्तर पर कचरा उठान की व्यवस्था करें। लेकिन असलियत ये भी है कि नगर परिषद के पास न संसाधन है और न ही कर्मचारी हैं।
नए टेंडर को लेकर नगर परिषद बना चुका है 3.13 करोड़ का एस्टीमेट
नगर परिषद नए टेंडर को लेकर एस्टीमेट बना चुका है। करीब 3.13 करोड़ रुपये का नया एस्टीमेट है जबकि पुराना ठेका 2.17 करोड़ का है। हालांकि नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार नए ठेका में कर्मचारी बढ़ाए गए है और वाहनों की संख्या भी ज्यादा रखी गई है।

ये है शहर में कचरे की स्थिति
नगर परिषद के कुल वार्ड : 27
जनसंख्या : 92000
रोजाना कचरा निकलने का अनुमान : 30 से 35 टन
नगर परिषद के पास कर्मचारी : 157
कोट
कचरे का उठान सेकेंडरी प्वाइंट से दो से तीन बार हो रहा है। प्वाइंट पर नगर परिषद के कर्मचारी देरी से कचरा डाल रहे हैं और सहयोग नहीं कर रहे है। एजेंसी नियम अनुसार काम कर रही है। अभी हाल में दो लाख का जुर्माना लगाया गया है।
-जतिन कुमार, सुपरवाइजर, डिंग मैन पावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed