{"_id":"617ed83f61abf406073ada21","slug":"two-lakh-rupees-fine-on-five-rice-mill-operators-fatehabad-news-hsr6158711143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच राइस मिल संचालकों पर दो लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच राइस मिल संचालकों पर दो लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया। रतिया में मार्केटिंग बोर्ड के उच्च अधिकारियों की आधा दर्जन टीमों द्वारा कई राइस मिल में की गई छापेमार कार्रवाई शनिवार देर रात तक चलती रही। कार्रवाई का नेतृत्व जोनल एडमिनिस्ट्रेटर निहाल सिंह द्वारा किया गया। टीमों में कई जिलों के जिला विपणन अधिकारी शामिल रहे। जांच के दौरान पांच राइस मिल में स्टॉक से ज्यादा मात्रा में धान पाए जाने पर उन पर करीब दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
जोनल एडमिनिस्ट्रेटर निहाल सिंह ने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड के उच्च अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि रतिया के कुछ राइस मिल संचालकों द्वारा सरकार के नियमों की अवहेलना कर धान की सीधी खरीद की जा रही है, जिस पर चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ने पांच टीमों का गठन किया था। उनके अलावा रोहतक, जींद, भिवानी के जिला विपणन अधिकारी भी शामिल रहे। इन टीमों द्वारा फतेहाबाद रोड व शहनाल रोड पर आधा दर्जन राइस मिल में जांच की गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान एक राइस मिल का स्टॉक ठीक पाया गया जबकि पांच राइस मिल में जांच के दौरान स्टॉक में रिकॉर्ड से ज्यादा माल पाया गया। जिस पर उन्हें दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि जिन राइस मिल में स्टॉक अधिक पाया गया है, उन्हें नोटिस भी जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है और स्टॉक अधिक पाए जाने की जानकारी उच्च अधिकारियों के पास भेज दी गई है। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद रतिया के राइस मिल मालिकों में खलबली मची रही।