{"_id":"62700b54e733031f7956ca7e","slug":"two-killed-in-road-accident-near-village-dhingsara-in-fatehabad-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: गांव ढिंगसरा के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: गांव ढिंगसरा के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, तीन घायल
Mon, 02 May 2022 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 02 May 2022 10:18 PM IST
सार
कार सवार फतेहाबाद से गांव किरढान जा रहे थे। ढिंगसरा के पास हादसा हुआ। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, यहां से एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पहुंचे ग्रामीण व परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद से गांव किरढान जा रही रिट्ज कार सोमवार देर शाम को गांव ढिंगसरा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि उनके तीन साथी घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, यहां से एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया। मामले की सूचना पाकर भट्टू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव किरढान निवासी सतीश कुमार और धोलु अपने तीन अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर फतेहाबाद से देर शाम को अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही कार गांव ढिंगसरा के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जबरदस्त धमाका हुआ तो आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गांव किरढान निवासी 26 वर्षीय सतीश व 25 वर्षीय धोलु की मौत हो गई जबकि उनके तीनों साथी अंकित, विकास व एक अन्य घायल हो गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद विकास को चिकित्सक ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बता दें कि मृतक सतीश निजी अस्पताल में कंपाउंडर का काम करता था। भट्टू थाना प्रभारी राज महेंद्र ने बताया कि कार पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत हुई है जबकि तीन घायल हुए हैं। बाकी मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन