फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two herbal parks in Fatehabad to be beautified

फतेहाबाद: फतेहाबाद के दो हर्बल पार्कों का होगा सुंदरीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two herbal parks in Fatehabad to be beautified
टोहाना में स्थित हर्बल पार्क।
फतेहाबाद। फतेहाबाद के हर्बल पार्कों का अब सुधारीकरण होगा। इसके लिए वन विभाग ने तैयारियां आरंभ कर दी है। पहले चरण में हर्बल पार्कों का सुधारीकरण किया जाएगा, जिसके तहत इनकी दीवारों पर रंग रोगन व जहां-जहां टूट फुट है, उसे ठीक किया जाएगा। इसके बाद इन पार्कों में औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

फतेहाबाद मेंं इस समय गांव गिल्लाखेड़ा व टोहाना की बीएमबी नहर तथा फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी के बीच हर्बल पार्क बनाए गए हैं। गांव गिल्लाखेड़ा में हर्बल पार्क कांग्रेस सरकार में वर्ष 2007 में बनाया गया था। इस हर्बल पार्क में अनेक प्रकार के औषधीय पौधे हैं। इसकी देखरेख वन विभाग की ओर से की जाती है। लंबा समय बीत जाने के बाद अब इस हर्बल पार्क की मेनटेनेंस की जानी है। हर्बल पार्क की दीवारों पर रंग रोगन किया जाना है। इस हर्बल पार्क का ट्यूबवेल भी खराब हो चुका है और यहां पर नया ट्यूबवेल भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार टोहाना की बीएमबी नहर तथा फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी के मध्य वन पट्टी के रूप में टोहाना शहर में इंजीनियर कंवर सैन गुप्ता हर्बल पार्क का निर्माण किया गया है। इस हर्बल पार्क का निर्माण वन विभाग द्वारा 41 लाख 23 हजार 909 रुपये की लागत से करवाया गया। हर्बल पार्क की लंबाई 1.85 किलोमीटर व चौड़ाई 31 मीटर है। 14 एकड़ में फैले हर्बल पार्क में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे तथा सुविधाएं हैं। इस पार्क की दीवारों पर रंग रोगन व इसके भी मेनटेनेंस का कार्य वन विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों अधिकारियों की मीटिंग के दौरान उपायुक्त जगदीश शर्मा ने वन विभाग को निर्देश दिए थे कि दोनों हर्बल पार्क का सुधारीकरण किया जाए और यहां पर औषधीय पौधे भी लगाए जाएं। जब इन हर्बल पार्कों का सुधारीकरण हो जाएगा तो यहां पर तुलसी, नीम, मुलहठी, हल्दी सहित अनेक औषधीय पौधे लगाने का काम आरंभ होगा।


फतेहाबाद जिले में दो हर्बल पार्क हैं। पहले चरण में इनकी मेनटेनेंस व रंग रोगन का काम किया जाएगा। गिल्लाखेड़ा हर्बल पार्क में ट्यूबवेल खराब हो गया है, यहां पर नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा। इसके बाद दोनों पार्कों में औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।
-राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed