फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two Girl students from Fatehabad, Haryana are trapped in Odessa city of Ukraine 

डर: यूक्रेन के ओडेसा में फंसी फतेहाबाद की दो छात्राएं, कहा-कब हमारे ऊपर बम गिर जाए पता नहीं, सरकार से मांगी मदद

Fri, 25 Feb 2022 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 10:30 AM IST
सार

सुप्रिया और निशा ने बताया कि हम हरियाणा के फतेहाबाद से हैं और यहां यूक्रेन के ओडेसा शहर में नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ती हैं। युद्ध के कारण हम यहां फंसे हुए हैं और हालात खराब हैं।

विज्ञापन
Two Girl students from Fatehabad, Haryana are trapped in Odessa city of Ukraine 
सुप्रिया और निशा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध के चलते यूक्रेन के ओडेसा शहर में हरियाणा के फतेहाबाद की दो छात्राएं फंसी हैं। ओडेसा में कई घातक हमले हुए हैं और धमाकों की आवाज से लोग डरे हुए हैं। वहां के हालात बयां करते हुए फतेहाबाद के गांव भूथनकलां गांव की छात्रा सुप्रिया और मोची चौबारा गांव की निशा ने कहा कि कब हमारे ऊपर बम गिर जाए, पता नहीं। दोनों छात्राएं यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गई हुई हैं। 

विज्ञापन


रूस की तरफ से किए गए हमलों में कई धमाके दोनों छात्राओं के कैंपस के नजदीक हो चुके हैं। दोनों छात्राओं ने भारत सरकार से अपील की है कि उन्हें और उनके जैसे सभी बच्चों को जल्द से जल्द यूक्रेन से निकाला जाए। भारत सरकार रूस से बात करके बच्चों की सुरक्षा करे।
विज्ञापन


सुप्रिया और निशा ने बताया कि हम हरियाणा के फतेहाबाद से हैं और यहां यूक्रेन के ओडेसा शहर में नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ती हैं। युद्ध के कारण हम यहां फंसे हुए हैं और हालात खराब हैं। पहले हमारी ऑनलाइन क्लासेस यूनिवर्सिटी ने कन्फर्म नहीं की थी इसलिए हमें यहां रुकना पड़ा। अब यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन क्लासेस कन्फर्म करके बोल दिया है कि आप अपना देख लो। हम यहां फंसे हैं और इस शहर में करीब एक हजार भारतीय बच्चे हैं। भारत सरकार हमें सुरक्षित यहां से निकाले क्योंकि हमले के कारण हम यहां एक फ्लैट में बंद हैं। छात्रा ने बताया कि यहां हमें सायरन बजने के साथ ही अलर्ट होने रहने के लिए कहा जा रहा है और कई बार सायरन बज चुका है। नजदीक क्षेत्र में धमाके हो रहे हैं और आसमान में हेलीकॉप्टर और एयरक्राफ्ट की आवाज गूंज रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed