{"_id":"5f6254db8ebc3e2ed607003b","slug":"two-died-in-the-district-from-corona-fatehabad-news-rtk57391946","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से गायक की पत्नी व सनियाना में वृद्वा समेत दो की मौत, जिले में डीसी कार्यालय सुपरिडेंट, केएमसी कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से गायक की पत्नी व सनियाना में वृद्वा समेत दो की मौत, जिले में डीसी कार्यालय सुपरिडेंट, केएमसी कर्म
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को फतेहाबाद शहर के गायक मुकेश राही की 50 वर्षीय पत्नी व सनियाना निवासी 80 वर्षीय वृद्धा की अग्रोहा मेडिकल में मौत हो गई। वृद्धा कुल्हा टूटने के कारण आपरेशन करवाने के लिए अग्रोहा मेडिकल में दाखिल थी। यहां पर रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। प्रसिद्व गायक की 50 वर्षीय पत्नी तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित मिली थी। इससे पहले वह सांस की तकलीफ के कारण निजी अस्पताल में दाखिल थी। जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिलने पर रेफर कर दिया गया था। जिले में अब तक 25 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। सितंबर माह के 15 दिनों के अंदर सबसे ज्यादा मौत हुई हैं।
वहीं बुधवार को कोरोना संक्रमण के 47 मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमण मरीजों का कुल आंकड़ा 1789 हो गया है। 1010 मरीज ठीक हो चुके हैं। 754 मरीज सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उपायुक्त कार्यालय का सुपरिडेंट कोरोना संक्रमित मिला है। शहर थाना को 35 वर्षीय कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल की कंगारू मदर केयर यूनिट की महिला कर्मचारी समेत दो कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने केएमसी को बंद कर दिया है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट में शिव नगर निवासी 20 वर्षीय युवक, मॉडल टाउन निवासी 21 वर्षीय महिला, तहसील चौक निवासी 57 वर्षीय महिला, बीघड़ रोड निवासी 47 वर्षीय महिला, काजलहेड़ी निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, बीघड़ निवासी 68 वर्षीय महिला, हुडा सेक्टर निवासी 40 वर्षीय महिला, गुरु नानकपुरा मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय लड़की, मताना निवासी 61 वर्षीय महिला, मातूराम कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय महिला, अग्रवाल कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय युवक, सतीश कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय युवक, पुलिस लाइन निवासी 32 महिला कर्मचारी, हुडा सेक्टर निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, भोड़िया खेड़ा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, बीघड़ रोड निवासी 21 वर्षीय युवती, चार मरला कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवक, शक्ति नगर निवासी 58 वर्षीय महिला, गढ़ी मोहल्ला निवासी 39 वर्षीय महिला, जवाहर चौक निवासी 17 वर्षीय बालक, कीर्ति नगर निवासी 29 वर्षी युवती, अरोडवंश धर्मशाला रोड निवासी 60 वर्षीय महिला, टोहाना के वार्ड नंबर सात निवासी 28 वर्षीय महिला, इंदाछुई निवासी 25 वर्षीय महिला, मनियाना रोड निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, फतेहाबाद निवासी 22 वर्षीय युवक, रतिया के गांव मढ़ निवासी 60 वर्षीय महिला, रतिया के नर्सिंग होम की महिला डॉक्टर संक्रमित मिली है। रतिया के वार्ड नंबर 11 निवासी 33 वर्षीय युवक, गांव हड़ौली निवासी 27 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। जाखल के गांव डांगरा निवासी 14 वर्षीय बालक संक्रमित मिला है।
जिले में कोरोना संक्रमण के कारण दो की मौत हुई है। जिसमें फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी एक महिला भी है। महिला पहले निजी अस्पताल में थी, इसके बाद अग्रोहा रेफर किया गया था। यहां पर मौत हो गई। बुधवार देर शाम को संस्कार कर दिया गया है। -डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन।