{"_id":"608d93e78ebc3e83fa54a152","slug":"two-days-remand-accused-of-blacking-remedisvir-fatehabad-news-rtk606826259","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेमडेसिविर ब्लैक करने का आरोपी दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेमडेसिविर ब्लैक करने का आरोपी दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
कोरोना महामारी में रेमडेसिविर इंजेक्शन ब्लैक में बेचने के आरोप में पकड़े गए आरोपी हिसार निवासी भव्य अग्रवाल को पुलिस ने अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी 35 हजार रुपये में रेमडेसिविर का एक इंजेक्शन बेच रहा था। आरोपी की स्कूटी से पांच और इंजेक्शन बरामद हुए हैं। रिमांड के दौरान पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन के मुख्य सप्लायर को पकड़ना है। मुख्य सप्लायर के रूप में हिसार निवासी विकास गोयल उर्फ विक्की का नाम सामने आया है। पूछताछ में आरोपी भव्य ने बताया है कि वह विकास गोयल से ये इंजेक्शन लेकर आया था। मुख्य सप्लायर को पकड़ने के लिए पुलिस ने हिसार में विकास गोयल के ठिकानों पर दबिश दी है। लेकिन देर शाम तक मुख्य सप्लायर काबू नहीं आया।
5400 रुपये वाला टीका 35 हजार रुपये में बेच रहा था आरोपी
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहा था। जो इंजेक्शन बरामद हुए हैं उनके ऊपर एमआरपी 5400 रुपये है, यानी की इससे ज्यादा रेट पर इंजेक्शन नहीं बेच सकता है। जबकि 35 हजार रुपये में इंजेक्शन बेचा जा रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी इंजेक्शन के डेढ़ से दो लाख रुपये की डिमांड करता था।
स्कूटी पर सप्लाई करने आया था आरोपी
सीआईए टीम फतेहाबाद को सूचना मिली थी कि हिसार का एक युवक रेमडेसिविर इंजेक्शन ब्लैक में बेच रहा है। टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम तैयार की और ग्राहक तैयार किया, जिसने आरोपी से संपर्क किया। ग्राहक और आरोपी के बीच एक इंजेक्शन का 35 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। आरोपी स्कूटी पर जब हिसार रोड पर निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास आया। आरोपी ने ग्राहक से 35 हजार रुपये ले लिए और एक इंजेक्शन दे दिया। सीआईए टीम ने दबिश देकर आरोपी के पास से 35 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली और ग्राहक को दिया गया इंजेक्शन भी बरामद कर लिया। इसके अलावा स्कूटी की डिक्की से 5 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद हुए। जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी रजनीश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
कोट
पुलिस को सूचना मिली थी कि हिसार निवासी भव्य अग्रवाल रेमडेसिविर इंजेक्शन ब्लैक में बेचने का काम करता है और उसकी एक व्यक्ति से 35 हजार रुपये में एक टीका देने की बात हुई है। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी के पास से 6 इंजेक्शन बरामद हुए हैं।
- दलजीत सिंह, डीएसपी।