फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two days left to buy wheat, payment of 41% of farmers stuck

Fatehabad News: गेहूं खरीद के दो दिन शेष, 41% किसानों का भुगतान अटका

Tue, 28 Apr 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 28 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Two days left to buy wheat, payment of 41% of farmers stuck
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद समाप्त होने में केवल दो दिन शेष हैं, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में किसानों को उनकी फसल का भुगतान नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

भुगतान में देरी के कारण किसानों को खरीफ फसल की बुवाई और गेहूं की फसल पर किए गए खर्च की भरपाई में परेशानी हो रही है। इससे नाराज किसान खरीद एजेंसियों से जल्द भुगतान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी नियमों के अनुसार फसल उठान के 48 से 72 घंटे के भीतर किसान के बैंक खाते में राशि जमा होना अनिवार्य है लेकिन जिले के कई किसानों की फसल का उठान 10 दिन पहले हो चुका है, फिर भी भुगतान लंबित है। शहर की पुरानी अनाज मंडी में फसल बेचने आए किसान चांदीराम, हंसराज और उमेद ने बताया कि समय पर पैसा न मिलने से अगली फसल की तैयारी और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में भारी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की विभिन्न मंडियों में अब तक 66,399 किसानों ने गेहूं की फसल बेची है। कुल 7,40,361 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई जिसमें से सरकारी खरीद एजेंसियों ने 6,78,828 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। खरीदी गई फसल में से अब तक 33,883 किसानों के खातों में 905.77 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। जिले के केवल 58.87 फीसदी किसानों को ही भुगतान मिल पाया है जबकि लगभग 41 फीसदी किसान अब भी अपनी राशि का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed