{"_id":"604e49ef8ebc3e8c955c0c56","slug":"two-day-strike-of-public-sector-banks-private-will-remain-open-fatehabad-news-rtk5999040200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बैंकों की आज से दो दिवसीय हड़ताल, निजी खुले रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी बैंकों की आज से दो दिवसीय हड़ताल, निजी खुले रहेंगे
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने आए ग्राहक।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजीकरण के विरोध में सोमवार से सरकारी बैंकों के कर्मचारी दो दिन हड़ताल पर रहेंगे। शनिवार व रविवार को सरकारी अवकाश था। अब बुधवार को चार दिन बाद सरकारी बैंक खुलेंगे। हड़ताल से लेनदेन पर व्यापक असर पड़ेगा। ज्यादातर आम ग्राहकों के खाते सरकारी बैंकों में हैं। बैंकों की हड़ताल के चलते एटीएम भी बंद रहेंगे। ऐसे में सोमवार व मंगलवार को आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस बीच राहत की बात ये है कि निजी बैंक व एटीएम खुले रहेंगे। अनुमान के मुताबिक इस हड़ताल के चलते प्रतिदिन लगभग 20 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होगा।
बैंक के बाहर धरने पर बैठेंगे कर्मचारी
सरकारी बैंक कर्मचारी दो दिन हड़ताल रखेंगे। सोमवार को खैराती खेड़ा रोड स्थित स्टेट बैंक के बाहर धरना देंगे। कर्मचारी नेता जगदीश मोंगा का कहना है कि सरकार बैंक ऑफ महाराष्ट्रा, बैंक ऑफ इंडिया व सेंट्रल बैंक को सरकार निजी हाथों में सौंप रही है। वे इसका विरोध कर रहे है। इसकी वजह है कि इन बैंकों में आमजन के करोड़ों बैंक खाते है। निजीकरण करने से 1 लाख 22 हजार कर्मचारियों का रोजगार खत्म हो जाएगा। इसी विरोध में 15 व 16 मार्च को हड़ताल करेंगे।
एटीएम में नहीं मिलेगा कैश
दरअसल, एटीएम में कैश भी नहीं मिलेगा। चूंकि कर्मचारियों ने शुक्रवार को कैश डाला था। उसके बाद शनिवार व रविवार को बैंक बंद थे। ऐसे में ज्यादातर एटीएम दो दिन में खाली हो चुके हैं। सोमवार तक शायद ही किसी एटीएम में रुपये मिल सकें। जिले भर में 135 एटीएम हैं।
विज्ञापन
निजी बैंक व उनके एटीएम से मिलेगा सहारा
निजी बैंक व उनके एटीएम खुले रहेंगे। जिले में करीब 38 निजी बैंक व उनकी शाखाएं हैं। उनमें पहले की तरह कामकाज होता रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्र के 147 बैंक बंद रहेंगे। निजी क्षेत्र बैंक अधिकांश शहरों में है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में परेशानी आएगी।
जिले में बैंकों की स्थिति
कुल बैंक :185
निजी बैंक : 38
एटीएम : 135
कोट
आजकल ज्यादातर लोग आपस में डिजिटल लेनदेन करते हैं। एप के जरिये रुपयों का भुगतान होता है। मोबाइल बैंकिंग बढ़ी है, इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं होगी। कई एटीएम ऐसे हैं, जिनमें लोगों के लिए रुपये जमा करने व निकलवाने की सुविधा है। उनमें कैश मिलने की संभावना रहेगी।
-उमाकांत चौधरी, एलडीएम।