फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two cows infected with lumpy pox die, 62 new found sick

लंपी पॉक्स संक्रमित दो गायों की मौत, 62 नए बीमार मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two cows infected with lumpy pox die, 62 new found sick
रतिया के बॉर्डर इलाके में पशुपालक की गाय को वैक्सीन लगाते पशु चिकित्सक। - फोटो : Fatehabad
संक्रमित दो गायों की मौत, 62 बीमार
विज्ञापन

लंपी : पहले दिन पशुपालन विभाग टोहाना के पंजाब सीमा से सटे गांवों में 598 पशुओं को लगाई वैक्सीन
फोटो 16
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। लंपी पॉक्स स्किन बीमारी से बचाव को लेकर शुक्रवार से गोवंशों का वैक्सीनेशन का कार्य आरंभ कर दिया गया है। वहीं, शुक्रवार को भी फतेहाबाद में लंपी स्किन के 62 नए मामले सामने आए। वहीं, दो गायों की मौत दर्ज की गई। पशुपालन विभाग की टीम ने पंजाब सीमा क्षेत्र में जिन गांवों में इस बीमारी का प्रकोप नहीं, वहां पर वैक्सीनेशन का कार्य आरंभ किया।
पशुपालन विभाग को लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए 7326 वैक्सीन मिली हैं। सभी वैक्सीन को जिले के तीनों उपमंडल रतिया, टोहाना व फतेहाबाद के 53 पशु अस्पतालों में भिजवा दिया है। शुक्रवार को रतिया व टोहाना के पंजाब सीमा क्षेत्र से पशुपालन विभाग ने पशुओं को वैक्सीन लगाने का काम आरंभ किया। इस दौरान जिन गांवों में लंपी स्किन का प्रकोप नहीं है, वहां पर 598 पशुओं को लंपी स्किन की वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए वैक्सीन लगाने के बाद स्वस्थ पशुओं में इस बीमारी से लड़ने के लिए एंटी बॉडी बननी आरंभ हो जाएगी। तीन-चार सप्ताह तक पशु में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाएगी और इस बीमारी का असर नहीं पड़ेगा। हालांकि डोज लगाने पर पशुओं को बुखार हो सकता है, लेकिन इसके बाद उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता लगातार बढ़ती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 628 संक्रमित पशु सक्रिय
जिले में शुक्रवार को लंपी स्किन बीमारी से ग्रस्त 62 नए पशु मिले हैं, जिससे अब लंपी स्किन पशुओं की संख्या बढ़कर 1216 हो गई है। राहत की बात यह है कि इनमें 588 पशु ठीक हो गए हैं और 628 केस सक्रिय हैं। शुक्रवार को भी दो गायों की लंपी स्किन बीमारी के कारण मौत हो गई। जिससे इस बीमारी से मरने वाली गायों की संख्या 32 पहुंच गई है।

ये हैं हालात
संक्रमित गाय : 1216
ठीक हुई : 588
मौत : 32
वैक्सीन लगी : 598
कोट
जिले में पशुओं को लंपी पॉक्स स्किन बीमारी की वैक्सीन लगाने का काम आरंभ कर दिया गया है। विभाग के पास 7326 डोज आई हैं। शुक्रवार को बॉर्डर इलाकों में जहां बीमारी के लक्षण नहीं, वहां पर 598 पशुओं को वैक्सीन लगाई गई है। वैक्सीन लगाने का काम आगे भी जारी रहेगा।
डॉ. सुखविन्द्र गिल, उपनिदेशक, जिला पशुपालन विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed