{"_id":"6322128037a08b40572c4975","slug":"two-cows-die-of-lumpy-14-new-cases-found-fatehabad-news-hsr641912467","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी से दो गायों की मौत, 14 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी से दो गायों की मौत, 14 नए केस मिले
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में लंपी से बुधवार को दो और गायों की मौत हो गई। वहीं लंपी के 14 नए मामले सामने आए हैं। पशुुपालन विभाग की नजर अब बाहर से आने वाले पशुओं पर है। जो चरवाहे बाहर से आ रहे हैं, उनके पशुओं को भी लंपी की वैक्सीन लगाई जा रही है।
फतेहाबाद जिले में अब तक 2527 पशु लंपी से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2137 पशु ठीक हो गए हैं और 390 पशुओं का अभी भी इलाज चल रहा है। जिले में लंपी से ठीक होने वाले पशुओं का रिकवरी रेट बढ़कर 84.28 फीसदी हो गया है। जिले में बुुधवार को लंपी के 14 नए केस सामने आए हैं, वहीं 19 पशु ठीक हुए हैं।
जिले में बुधवार को दो गायों की मौत हुई है। गांव पीलीमंदोरी व दैयड़ में एक-एक गाय की मौत हुई है। जिले में अब तक लंपी के कारण 144 गायों की मौत हो चुकी है। रतिया क्षेत्र की बजाए, अब राजस्थान से सटे भट्टूकलां के गांवों में लंपी से गायों की मौत अधिक हो रही है।
विज्ञापन
300 पशुओं को लगी वैक्सीन
पशुपालन विभाग द्वारा वैसे तो पशुओं को वैक्सीनेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन फिर भी विभाग के पास 3500 रिजर्व वैक्सीन हैं। अब विभाग राजस्थान व पंजाब सेे अपने पशुओं को चराने के लिए फतेहाबाद जिले की सीमा में आ रहे चरवाहों के पशुओं को वैक्सीन लगाने का काम आरंभ किया है। विभाग की ओर से बुधवार को चरवाहों के 300 पशुओं को वैक्सीन लगाई गई।
कोट
जिले में लंपी पॉक्स का असर लगभग समाप्ति पर है। फिर भी पशुपालन विभाग पूरी तरह से एहतियात बरत रहा है। विभाग की ओर से अब बाहर से आने वाले चरवाहों के पशुओं को भी वैक्सीन लगाई जा रही है, ताकि वह संक्रमित न हों और अन्य पशुओं में यह बीमारी न पहुंचे।
-डॉ. सुखविंद्र, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, फतेहाबाद।