फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two children found suffering from dengue in Sunder Nagar, figure reaches 68

Fatehabad News: सुंदर नगर में दो बच्चे मिले डेंगू पीड़ित, 68 पहुंचा आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two children found suffering from dengue in Sunder Nagar, figure reaches 68
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे के दौरान पानी से भरे बर्तनों को खाली करते स्वास्थ्य विभाग के क
फतेहाबाद। डेंगू मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। फतेहाबाद के सुंदर नगर में दो बच्चे डेंगू पीड़ित मिले हैं, जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 68 हो गया है। अस्पताल में ओपीडी के दौरान वीरवार को डेंगू संदिग्ध 45 केस आए थे। इनके सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए। जिले में अब तक 1411 सैंपल लिए जा चुके हैं। डेंगू पीड़ित 68 केस मिले हैं। फतेहाबाद शहर में सबसे ज्यादा 19 केस मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के सुंदर नगर निवासी 7 वर्षीय लड़की और आठ वर्षीय लड़का डेंगू पीड़ित मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने टीमें भेजकर यहां पर फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। जिले में अब तक 28 डेंगू मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। जिले में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने डोर-टू-डोर सर्वे किया है। सर्वे के दौरान 22 जगह पर लारवा मिला है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 221589 जगहों पर सर्वे किया जा चुका है। सर्वे के दौरान 2845 जगहों पर लारवा मिला है।
विज्ञापन


लारवा मिलने पर नगर परिषद काटेगा चालान
स्वास्थ्य विभाग को शहर में जिन घरों, दफ्तरों और दुकानों पर लारवा मिल रहा है उसकी रिपोर्ट नगर परिषद को भेजी जा रही है। नगर परिषद की टीम इन जगहों पर दोबारा सर्वे करेगी। अगर लारवा मिलता है तो नगर परिषद टीम चालान करेगी।
विज्ञापन


जिले में अब तक ये रह चुकी है डेंगू की स्थिति
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 68
कोट
डेंगू को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। लोग अपने घरों के आसपास पानी एकत्र न होने देें। अगर डेंगू या मलेरिया को लेकर लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed