फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two cars and canter collide near Baropal, seven people injured

Fatehabad News: बड़ोपल के पास दो कारें व कैंटर भिड़े, सात लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two cars and canter collide near Baropal, seven people injured
फतेहाबाद के गांव बड़ोपल के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में सवार लोगों को बाहर निकालते हुए राहगीर
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में बुधवार शाम को एक होटल के पास दो कार और एक कैंटर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए हिसार व अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। हादसे में घायल तीन लोग फतेहाबाद के बताए गए हैं जबकि दूसरे लोगों की पड़ताल पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार शाम का एक कार में सवार होकर तीन लोग बड़ोपल नहर के पास बने एक होटल से खाना खाकर निकले ही थे कि फतेहाबाद से आ रहे कैंटर से टक्कर हो गई। जिससे कार डिवाइडर पर टकरा गई। कैंटर के पीछे फतेहाबाद की तरफ से कार आ रही थी। एकाएक ब्रेक लगाने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और नीचे खेतों में जा पलटी। दोनों कारों में सवार सात लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को बाहर निकाला। घटना के बाद एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अग्रोहा और हिसार ले जाया गया है।
विज्ञापन


कोट
गांव बड़ोपल के पास दुर्घटना को लेकर सूचना आई है। मामले में बड़ोपल चौकी टीम कार्रवाई कर रही है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

- प्रहलाद राय, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed