फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two bikes collided, 6 people including 4 members of a family injured

Fatehabad News: दो बाइक टकराई, एक परिवार के 4 सदस्यों समेत 6 लोग घायल

Fri, 15 May 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 15 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, 6 people including 4 members of a family injured
घायलों को अग्रोहा रेफर करते हुए अस्पताल टीम। संवाद
टोहाना। पंजाब के खनौरी गांव से दवा लेकर लौट रहे एक परिवार की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों समेत कुल 6 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से गंभीर हालत में पति-पत्नी और दोनों बच्चों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टोहाना के गांव रेहनवाली निवासी मिश्रा सिंह अपनी पत्नी किरना और बेटों अर्णव व मनराज के साथ खनौरी से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। बलियाला गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर जींद जिले के नरवाना निवासी अनुज और उनके पिता रामकृष्ण बंसल सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शी मोहन ने बताया कि वह बलियाला के पास से गुजर रहे थे। अन्य राहगीरों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मिश्रा सिंह, किरना, अर्णव और मनराज की हालत गंभीर देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया। वहीं अनुज और रामकृष्ण बंसल का इलाज टोहाना में ही चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed