{"_id":"659986f82ce5d2411b013f41","slug":"two-bike-riders-looted-8-thousand-cash-from-kashmiri-youth-police-blocked-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-10987-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कश्मीरी युवकों से दो बाइक सवारों ने लूटी 8 हजार की नकदी, पुलिस ने की नाकेबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कश्मीरी युवकों से दो बाइक सवारों ने लूटी 8 हजार की नकदी, पुलिस ने की नाकेबंदी
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र के गांव लाम्बा की ढाणी के पास दो कश्मीरी युवकों से बाइक सवार दो व्यक्तियों ने पिस्तौल दिखाकर 8000 की नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है
जानकारी के अनुसार हर वर्ष सर्दी के मौसम में कश्मीर से अनेक कश्मीरी लोग रतिया क्षेत्र में गर्म कपड़े व शाल बेचने आते हैं। शनिवार को दो कश्मीरी युवक क्षेत्र के गांव लाम्बा की ढाणी के पास गर्म कपड़े बेचने जा रहे थे। ढाणी के बाहर कश्मीरी युवकों से दो बाइक सवार व्यक्तियों ने हथियार दिखाकर दोनों के पास से करीब 8000 की नकदी लूटकर पंजाब क्षेत्र की तरफ फरार हो गए। कश्मीरी युवकों ने गांव के सरपंच को वारदात की जानकारी दी। सरपंच ने सदर पुलिस को सूचना दी। इस पर सदर पुलिस ने पंजाब के नाके पर नाकेबंदी और फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी।
वर्जन
गांव के सरपंच ने दो कश्मीरी युवकों से पैसे छीनकर ले जाने की सूचना दी थी, जिसके बाद पंजाब क्षेत्र बॉर्डर पर नाकेबंदी की गई थी। हालांकि, अभी तक उनके पास किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। सरपंच ने रविवार को शिकायत दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
-प्रहलाद सिंह, कार्यवाहक सदर थाना प्रभारी