{"_id":"65bfc106d82583b24609ea7e","slug":"two-attacked-over-dispute-over-playing-dj-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-112217-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पर हमला
विज्ञापन
फतेहाबाद। शादी में डीजे को लेकर हुई बहस के चलते रंजिशन कुछ युवकों ने गांव बड़ोपल में शादियों में डेकोरेशन का काम करने वाले युवक व उसके साथी पर डंडों से हमला बोल दिया। दाेनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। फतेहाबाद सदर पुलिस ने इस संबंध में घायल की शिकायत पर चार युवकों को नामजद व दो अन्य के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में अंकूश निवासी गांव बड़ोपल ने बतया कि वह विवाह शादियों में डेकोरेशन का काम करता है। 2 फरवरी को गांव के एक व्यक्ति के घर शादी थी। शादी में गांव के दिग्विजय व दिलकपूर भी आए हुए थे। डीजे बजाने को लेकर उक्त युवकों ने उससे बहस की और वह घर आ गया था। 3 फरवरी की रात करीब 8 बजे वह अपने दोस्त सुनील के साथ दुकान के बाहर बैठा था। इसी दौरान कार में सवार होकर आए दिग्विजय, दिलकपूर, मनी, विक्रम व दो अन्य युवक वहां आए और उन पर डंडों से हमला कर उनको बुरी तरह से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने उनको नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उनको अग्रोहा रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।