फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two accused of snatching gold bracelet, earring, mobile from woman arrested

महिला से सोने की कंठी, बाली, मोबाइल छीनने के दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two accused of snatching gold bracelet, earring, mobile from woman arrested
गांव ढाबी खुर्द में महिला की सोने की कंठी, बाली व मोबाइल छीनने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से छीना गया सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में ढाबी खुर्द निवासी ज्योति ने बताया कि रविवार को वह अपनी दादी के गांव जांडवाला बागड़ से अकेली ही गांव ढाबी खुर्द आ गई।
विज्ञापन

जब वह गांव के बस अड्डे पर उतरकर अपनी ढाणी को पैदल जा रही थी, तो जलघर के पास दो लड़के बाइक पर सवार थे। दोनों उसके पास रुककर किसी के घर का रास्ता पूछने लगे। उसने कहा कि उसे पता नहीं है। जिस पर मोटरसाइकिल के पीछे बैठा लड़का एकदम उतरा और उसके गले की तरफ झपटी मारी, जिससे उसकी पहनी सोने की कंठी, सोने का एक ताबिज व टप्स तथा मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने इस शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए भट्टूकलां के आसपास नाकेबंदी कर दी। जिस पर देर रात्रि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक भट्टूमंडी के समीप पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनकी पहचान मानसिंह निवासी कृष्णा कॉलोनी भट्टू कलां व संदीप निवासी सूर्य नगर हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों से महिला से छीना सोने का सामान व मोबाइल बरामद कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed