फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two accused looted cash and mobile from JE, case registered

Fatehabad News: जेई से दो आरोपी नकदी व मोबाइल लूटा, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
Two accused looted cash and mobile from JE, case registered
टोहाना। पंचायत राज विभाग में जेई के पद पर कार्यरत बलजिंदर सिंह से तेजधार चाकू के बल पर नकदी व मोबाइल छीनकर ले गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंचायत राज के जेई बलजिंदर सिंह ने बताया कि वह आदर्श कॉलोनी का रहने वाला है तथा 26 जनवरी को रात्रि करीब साढ़े 11 बजे वह रेड स्टार होटल के बाहर अपनी गाड़ी को साइड में खड़ी कर सामान खरीदने के बाद गाडी में आया। उसने बताया कि दमकोरा रोड की तरफ से दो लड़के उसके पास आए तथा गाड़ी का शीशा नीचे करवा लिया तो एक लड़के ने जबरदस्ती गाड़ी का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तथा दूसरे ने तेजधार चाकू निकालकर कहा जो कुछ है हमारे हवाले कर दे उसके बाद दूसरे लड़के ने भी चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर लगा दिया। उसने बताया कि आरोपियों ने उसके कमीज की जेब से दस हजार रुपये निकाल ली तथा पिछली सीट पर पड़ा मोबाइल उठाकर ले गए। उसने बताया कि आरोपी दमकोरा रोड की तरफ फरार हो गए। जेई ने बताया कि यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में आ चुकी है जिस पर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed