फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two accused including woman arrested in murder case of retired police employee

Fatehabad News: रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी की हत्या मामले में महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two accused including woman arrested in murder case of retired police employee
रिटायर्ड पुलिस कर्मी हत्या मामले में गिरफतार आरोपी। 
टोहाना। गांव पिरथला में जमीन के विवाद में सिरसा निवासी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त एसआई ओमप्रकाश की पीटपीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ढाणी पिरथला निवासी ओमप्रकाश व राजबाला के रूप में हुई है। पुलिस ने ओमप्रकाश के पास से वारदात में प्रयुक्त एक पाइप भी बरामद की है। पुलिस इस मामले में अब तक दो महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए थाना सदर प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने 26 जून को सिरसा निवासी विकास की शिकायत पर 17 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पिता ओमप्रकाश हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर थे। गांव पिरथला में उसके पिता की ससुराल थी। यहां उनकी सात एकड़ जमीन पर कमल राज, डॉ. टोनी, ओमप्रकाश, राजेंद्र व उसके परिवार के लोगों ने कब्जा कर रखा है। जब उसके पिता अन्य लोगों के साथ उक्त जमीन पर ट्रैक्टर पर जुताई कर रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने डंडों से हमला कर दिया। इन लोगों ने उसके पिता को घेरकर चोटें मारी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में दो आरोपियों कमल राज व एक महिला को पहले गिरफ्तार किया था जबकि अब दो और आरोपियों गिरफ्तार किया है। हालांकि, दूसरे पक्ष से कमलराज की शिकायत पर भी मृतक ओमप्रकाश, उसकी पत्नी रोशनी, बेटे विकास सहित पांच लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed