फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two accused arrested in the murder of shoe trader's daughter

जूता कारोबारी की बेटी की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in the murder of shoe trader's daughter
फतेहाबाद। शहर के भाटिया कॉलोनी में जूता कारोबारी सुरेश तनेजा की बेटी योगिता की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार की रात दो हत्यारोपियों दौलतपुर निवासी संदीप और रोशन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में आरोपियों को पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तलवार और कापा बरामद कर लिया है। वहीं, कारोबारी की दूसरी बेटी प्रिया हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

शहर के भाटिया कॉलोनी में 13 जून को दिनदहाड़े दीवार फांदकर घर में घुसे दो युवकों ने कारोबारी के दो बेटियों पर चाकुओं और तलवार से हमला किया था। हमले में जान बचाने के लिए घर से बाहर भागी योगिता की गलियों में तलवार व चाकुओं से हमला करके हत्या कर दी गई। उसकी बहन प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल से तीनों आरोपी मृतका की मां पर हमला करने के लिए सिरसा की तरफ जा रहे थे। दरियापुर के पास मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को काबू कर लिया था, जिन्हें उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया था। इस मामले में शहर पुलिस ने मृतका की मां रेणु की शिकायत पर आरोपी संदीप सोनी, दो अन्य, सुमन सोनी और पूनम सोनी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया था। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की हालत में सुधार होने पर बुधवार रात को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी संदीप ने बताया कि लंबे समय से इनके परिवार के साथ रह रहा था, लेकिन अब उसे इग्नोर किया जा रहा था। उसके खिलाफ पिछले दिनों मामला भी दर्ज करवाया गया था। इसी रंजिश में उसने घर में घुसकर हमला किया। पुलिस के मुताबिक संदीप अपने साथी के साथ मृतका की मां रेणु पर भी हमला करना चाहता था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को रिमांड खत्म होने पर दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

योगिता की हत्या मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया था, यहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से तलवार और कापा बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश चुघ, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed