{"_id":"6786a63fd5d7ea18b501b3bf","slug":"two-accused-arrested-for-snatching-purse-from-a-student-by-showing-pistol-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-127812-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: छात्र को पिस्तौल दिखाकर पर्स छीनने के दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: छात्र को पिस्तौल दिखाकर पर्स छीनने के दो आरोपी काबू
विज्ञापन
फतेहाबाद। हाइवे पर भूना पुल के पास जीएनएम के छात्र को पिस्तौल दिखाकर उससे पर्स छीनने के मामले में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान प्रमोद निवासी आजाद नगर फतेहाबाद व अजय निवासी खान मोहम्मद के रूप में हुई है। थाना शहर पुलिस ने 4 दिसंबर 2024 को गांव कालीरावण निवासी संदीप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह आलुपुर गांव के कॉलेज में जीएनएम कोर्स कर रहा है। जब वह कॉलेज से मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था तो फतेहाबाद में भूना पुल के पास मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उसे रोक लिया और उसे पिस्तौल दिखाते हुए उसकी जेब से उसका पर्स निकाल लिया और मौके से फरार हो गए। इस संबंध मे में पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
चोरी की नीयत से ढाणी में घुसे दो युवक दबोचे
फतेहाबाद। गांव खारा खेड़ी में एक ढाणी में चोरी की नीयत से घुसे दो युवकों को पुलिस ने किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान मोनू व सुभाष निवासी खारा खेड़ी के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस ने 13 जनवरी को गांव खाराखेड़ी निवासी महेंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह किसी काम से बाहर गया हुआ था जबकि उसकी पत्नी व बच्चे आंगनबाड़ी सेंटर गए हुए थे। उसकी खेत में बनी ढाणी में कोई नहीं था। दोपहर को दो युवक मोनू व सुभाष दीवार फांदकर उसकी ढाणी में घुस गए और चोरी का प्रयास किया। लोगों को देखकर दोनों युवक वहां से भाग गए। इस मामले में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।