फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tug of war continues in city council, payment approval committee not formed even after one and a half month

Fatehabad News: नगर परिषद में खींचतान जारी, डेढ़ माह बाद भी नहीं बनी पेमेंट अप्रूवल कमेटी

Sun, 03 Sep 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 03 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tug of war continues in city council, payment approval committee not formed even after one and a half month
फतेहाबाद। नगर परिषद में नए हाउस के गठन के बाद से खींचतान जारी है। डेढ़ माह बाद भी नगर परिषद में पेमेंट अप्रूवल कमेटी का गठन नहीं किया गया है। इसको लेकर 11 जुलाई को नगर निकाय की तरफ से पेमेंट अप्रूवल कमेटी बनाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन नगर परिषद के अधिकारी और चेयरमैन ने कमेटी बनाने में रुचि ही नहीं ली है।
विज्ञापन

कमेटी में नगर परिषद चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और दो पार्षदों को शामिल किया जाना है। ये कमेटी ही नगर परिषद के बिलों को मंजूरी देगी इसके बाद इन्हें उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। कमेटी न बनने के कारण नगर परिषद में डोर टू डोर कचरा उठान, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, टेंडर के बिल अटके हुए हैं। अधिकारियों की माने तो एक करोड़ रुपये से ज्यादा के बिल अटके हुए हैं। स्ट्रीट लाइट मरम्मत एजेंसी के दो माह के बिल रुके हुए हैं।
विज्ञापन


चेयरमैन और वाइस चेयरमैन में हो चुकी है खींचतान
नगर परिषद में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के बीच कुर्सी को लेकर खींचतान हो चुकी है। नगर परिषद के चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची ने अपने कक्ष में वाइस चेयरमैन की कुर्सी को लेकर मुद्दा उठाया था। इसके बाद नगर परिषद में वाइस चेयरमैन सविता टुटेजा के लिए अलग कक्ष बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पहले बनाई जा चुकी है फाइनेंस कमेटी
नगर परिषद में फाइनेंस कमेटी को लेकर पहले विवाद हो चुका है। लंबे समय तक कमेटी को लेकर खींचतान के बाद कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी को भी पांच माह का समय हो चुका है।
-------
मुख्यालय से पत्र आ चुका है कि पेमेंट अप्रूवल कमेटी बनाई जाए। डीएमसी स्तर पर कमेटी का गठन किया जाना है। इसको लेकर उच्च अधिकारी ही बता सकते हैं।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
-----
पेमेंट अप्रूवल कमेटी को लेकर मुख्यालय स्तर पर सीएम से बातचीत चल रही है। सोमवार तक ही इसको लेकर पता चल पाएगा। सीएम के साथ इसको लेकर बैठक भी होनी है।
- राजेंद्र सिंह खिंची, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed