{"_id":"6a3d7782095fe70835094b54","slug":"truck-loaded-with-sacks-overturns-on-national-highway-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-156332-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नेशनल हाईवे पर पलटा बोरों से भरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नेशनल हाईवे पर पलटा बोरों से भरा ट्रक
Fri, 26 Jun 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-सिरसा नेशनल हाईवे पलटा ट्रक।
फतेहाबाद। गोहाना से हनुमानगढ़ जा रहे बोरे से भरे एक वीरवार को दोपहर के समय नेशनल हाईवे पर माजरा कट के पास पलट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक का टायर अचानक फट गया जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। अनियंत्रित ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और फिर पलट गया।
हादसा दिल्ली-सिरसा नेशनल हाईवे पर स्थित आर्यन स्कूल के निकट हुआ। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रक के पलटने से उसमें भरे बोरे सड़क पर बिखर गए जिससे यातायात प्रभावित हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और चालक व परिचालक को बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा यातायात को सुचारु करने के लिए कार्रवाई शुरू की। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में किसी प्रकार के जान का नुकसान नहीं हुआ। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं जिन्हें बाद में नियंत्रित कर लिया गया।