फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Truck driver absconding with rice arrested from Rajasthan

Fatehabad News: लाखों रुपये के चावल लेकर फरार ट्रक चालक राजस्थान से गिरफ्तार

Fri, 18 Oct 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 18 Oct 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Truck driver absconding with rice arrested from Rajasthan
टोहाना। शहर पुलिस ने लाखों रुपये कीमत का चावल हड़पने के आरोपी ट्रक चालक को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना शहर के प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि कैथल निवासी जितेंद्र कुमार की शिकायत पर 30 सितंबर को केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने छह सितंबर को पंजाब राइसलैंड एग्रो फूड्स लि. से चावल के 820 बैग एक ट्रक में लदवाए थे। इसकी कीमत करीब 27 लाख रुपये थी। औलख इंटरप्राइजेज टोहाना से इस ट्रक को गांधीधाम गुजरात भेजा गया था लेकिन ट्रक वहां नहीं पहुंचा।
इसे जिला जोधपुर राजस्थान के 12 मील ढाणी केरू निवासी बुधाराम चला रहा था। आरोप है कि चावल ले जाने के दौरान ट्रक चालक ने धोखाधड़ी से माल चोरी कर इसका गबन कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चालक बुधाराम को जोधपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बैंक के बाहर रखे जेनरेटर की बैटरी चोरी

टोहाना। बैंक के बाहर रखे जेनरेटर का लॉक तोड़कर चोर बैटरी ले गए। यह घटना बैंक के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को दी शिकायत में कोटक महिंद्रा बैंक के शाखा प्रबंधक अजयपाल ने बताया कि चोर ने सामान चोरी करने के लिए चार लॉक और एक ऑयल टैंक का लॉक भी तोड़ दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने बैटरी चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार दो युवक चोरी कर ले गए बकरा

टोहाना। घर के बाहर बंधे बकरे को दो बाइक सवार युवक चोरी कर फरार हो गए। सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव जमालपुर शेखां निवासी मंदीप कुमार ने बताया कि उनका बकरा बाहर गली में बंधा था। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे बाइक सवार दो युवक आए। वह बकरे के गले में बंदी रस्सी को चाकू से काटकर आरोपी बकरा ले गए। बकरा मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed