फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Troubled by the fraud of online loan app, the youth of Mohali committed suicide by jumping into the canal.

ऑनलाइन लोन एप की ठगी से परेशान मोहाली के युवक ने नहर में कूदकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the fraud of online loan app, the youth of Mohali committed suicide by jumping into the canal.
फतेहाबाद। ऑनलाइन एप के माध्यम से लोगों को लोन देने वाली कंपनी के शिकंजे में फंसे मोहाली के एक युवक ने एक सितंबर को पंजाब के रोपड़ में नहर में कूदकर जान दे दी थी। उसका शव चार सितंबर को फतेहाबाद के बड़ोपल नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने पहचान के लिए इसकी सूचना सोशल मीडिया पर वायरल की थी।
विज्ञापन

सूचना पाकर उसके परिजन मंगलवार को फतेहाबाद आए और शव की पहचान की। शव की पहचान मोहाली निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई। मृतक गुरप्रीत सिंह के जीजा जगदीश सिंह ने बताया कि उसके साले गुरप्रीत सिंह ने ऑनलाइन एप के जरिये लोन देने वाली एक कंपनी लोन लिया था। इसके बाद कंपनी के लोग उसे तंग करने लगे और उससे करीब डेढ़ से दो लाख रुपये ऐंठ लिए। प्रतिदिन गुरप्रीत सिंह को इस कंपनी को गूगल पे आदि से 10 से 15 हजार रुपये चुकाने पड़ रहे थे, जिससे वह तंग आ गया और उसने रोपड़ के पास नहर में छलांग लगा दी। नहर के किनारे गाड़ी खड़ी मिली थी। आरोप है कि लोन एप कंपनी वाले वीडियो व फोटो दोस्तों व परिवार के पास शेयर करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी परेशानी के चलते गुरप्रीत सिंह ने आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मोहाली पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

कोट
बड़ोपल नहर में 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। शव की पहचान के लिए व्हाटएप ग्रुप में सूचना डाली गई थी। मंगलवार को युवक की पहचान मोहाली निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई। यहां इत्तफाकिया कार्रवाई करके शव परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामपाल, कार्यकारी इंचार्ज, बड़ोपल चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed