{"_id":"684f07fcc06d61b5c4049808","slug":"troubled-by-financial-crisis-he-created-a-fake-story-of-robbery-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135537-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आर्थिक तंगी से परेशान हो रची लूट की झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आर्थिक तंगी से परेशान हो रची लूट की झूठी कहानी
Sun, 15 Jun 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
सीआईए पुलिस टीम की गिरफ्त में फर्जी लूट की जानकारी देने वाला व्यक्ति सदानंद। पुलिस प्रवक्ता
रतिया। आर्थिक तंगी से परेशान होकर आरे पर काम कर रहे वर्कर ने 44 हजार रुपये लूट की झूठी कहानी रच डाली। पुलिस ने भी दो घंटे में ही इसका पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सीआईए प्रभारी निरीक्षक यादविंद्र ने बताया कि शिकायतकर्ता सदानंद निवासी नथवान सतगुरु आरा मशीन, शेरगढ़ ढाणी, टोहाना रोड पर कार्यरत है। उसने दोपहर लगभग 2:05 बजे डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि उसके साथ लूट की वारदात हुई है।
सदानंद के अनुसार शेरगढ़ ढाणी के पास तीन नकाबपोश बाइक सवार चाकू की नोक पर उससे 44 हजार रुपये लूटकर भाग गए। सूचना मिलते ही सीआईए फतेहाबाद की टीम 25 मिनट के भीतर, यानी 2:30 बजे मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया तो सदानंद शक के घेरे में आ गया।
पुलिस ने जब सदानंद से ही गहनता और सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उसने यह झूठी कहानी गढ़ी थी। पूछताछ में सदानंद ने स्वीकार किया कि उसने खुद ही 44 हजार रुपये गायब कर दिए और पुलिस व मालिक को गुमराह करने के उद्देश्य से फर्जी लूट की सूचना दी। पुलिस ने सदानंद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।