{"_id":"5d7a80a08ebc3e93de12419e","slug":"tribe-attack-case-love-marriage-fatehabad-fatehabad-news-rtk5175690200","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोत्र विवाद के चलते परिवार पर हमला, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोत्र विवाद के चलते परिवार पर हमला, पांच घायल
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव नहला में ढिल्लों गोत्र के युवक द्वारा बैनीवाल गोत्र की युवती से प्रेम विवाह रचाने का मामला तूल पकड़ गया है। गांव के बैनीवाल गोत्र के लोगों ने इस पर नाराजगी जताई और दोनों गोत्रों के लोगों की पंचायत भी हुई। लेेकिन शादी से नाखुश बैनीवाल गोत्र के लोगों ने युवक के परिजनों पर उनके शराब ठेके पर हमला बोल दिया और बोलेरो गाड़ी तोड़ दी। पुलिस ने इस संबंध में युवक पक्ष के एक युवक की शिकायत पर दो दर्जन के करीब लोगों के खिलाफ मारपीट करने, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सुभाष निवासी नहला ने बताया कि उसका गांव में शराब का ठेका है। इस ठेके में उसके चचेरे भाई भूपेंद्र की हिस्सेदारी भी है। उसने बताया कि उसके ताऊ के लड़के सुरेंद्र ने गांव मोहम्मदपुर रोही की बैनीवाल गोत्र की युवती से 10 सितंबर को प्रेेम विवाह रचाया था। इस बात को लेकर गांव में ढिल्लों गोत्र व बैनीवाल गोत्र के बीच पंचायत हुई थी और एक सप्ताह में फैसला लेने का समय दिया था। आरोप है कि रात को जब वह अपने शराब के ठेके पर बैठा था तो विकास, संजू, कपिल, अमित, कुलदीप, गोगल, राजीव, सचिन निवासी नहला व 15-20 अन्य लोग शराब ठेके पर आ गए और उस पर और उसके चचेरे भाई भूपेंद्र व युद्धवीर पर हमला बोल दिया। सूचना पाकर उसका चाचा कृष्ण व चचेरा भाई कुलदीप वहां आए तो उक्त लोगों ने उन पर भी हमला बोल दिया और उनकी बोलेरो गाड़ी भी तोड़ दी। आरोप है कि उक्त सभी बैनीवाल गोत्र के हैं और इसी को लेकर उन्होंने उनपर हमला बोला है। इसके बाद जब उन्होंने शोर मचाया तो गांव के अन्य लोग वहां आ गए, जिनको देखकर उपरोक्त लोग फरार हो गए। लोगों ने उनको उपचार के लिए भूना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उनको अग्रोहा रेफर कर दिया। भूना पुलिस ने सुभाष के बयानों पर विकास, संजु, कपिल, अमित, कुलदीप, गोगल, राजीव, सचिन निवासी नहला व 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने, तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।