फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Trial of X-ray machine begins, emergency department may be shifted today

Fatehabad News: एक्सरे मशीन का ट्रायल शुरू, आपातकालीन विभाग आज हो सकता है शिफ्ट

Mon, 27 Oct 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Trial of X-ray machine begins, emergency department may be shifted today
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में स्ट्रैचर पर मरीज को लगाई गई डि्रप संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में लगाई गई 500 एमए की नई एक्सरे मशीन का सोमवार को ट्रायल शुरू हो गया। जयपुर से पहुंची तकनीकी टीम और सिविल सर्जन कार्यालय के बीएमई प्रेमकुमार ने मशीन का ट्रायल शुरू किया। हालांकि मशीन के सीआर को शुरू करने के लिए मंगलवार को अलग से टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि मंगलवार को फाइनल ट्रायल के बाद शुरू किया जा सकता है। करीब एक माह से बिजली कनेक्शन न होने के चलते मशीन बंद पड़ी थी। अस्पताल के आपातकाल विभाग को भी मंगलवार को ब्लड बैंक से शिफ्ट किया जा सकता है। दो माह से आपातकाल विभाग ब्लड बैंक के डोनर कक्ष में चल रहा है। यहां पर न तो डॉक्टरों के बैठने की व्यवस्था है और न ही माइनर ऑपरेशन को लेकर कोई व्यवस्था की गई है। शेड के नीचे दो अन्य शेड रखे गए हैं। अस्पताल में शुगर के मरीज की तबीयत बिगड़ने पर उसे बेड पर उपचार देने की जगह स्ट्रेचर पर ही ड्रिप लगा दी गई।
विज्ञापन

-

सीएमओ ने डीसी को भेजी रिपोर्ट

नागरिक अस्पताल के एसमएओ और कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आपातकालीन विभाग और एक्सरे कक्ष को पहले शुरू करने के बारे में चर्चा की। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को भी रिपोर्ट भेजी है, जिसमें काम में लेटलतीफी के बारे में बताया गया है। डीसी ने 16 दिन पहले निरीक्षण किया था और सात दिन में आपातकालीन विभाग को शुरू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed