फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Trial of RTPCR lab started, charge to microbiologist

आरटीपीसीआर लैब का ट्रायल शुरू, माइक्रोबायलॉजिस्ट को प्रभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Trial of RTPCR lab started, charge to microbiologist
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर लैब का ट्रायल शुरू कर दिया है। पांच दिन तक बड़ोपल स्थित आरटीपीसीआर लैब में सैंपल जांच का ट्रायल होगा, इसके बाद औपचारिक रूप से अस्पतालों में कोरोना आरटीपीसीआर सैंपलिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को फतेहाबाद में तैनात हुई माइक्रोबायलॉजिस्ट डॉ. दीक्षा को आरटीपीसीआर लैब हैंडओवर कर दी गई। इस दौरान उप सिविल सर्जन मेजर डॉ. शरद तुली, डॉ. हमेश बड़ोपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरटीपीसीआर लैब पहुंचे और हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी की। बता दें कि कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पिछले साल ही बड़ोपल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरटीपीसीआर लैब शुरू की थी। 31 मार्च को कोविड कर्मचारियों का कार्यकाल पूरा होने के चलते लैब बंद हो गई। कोविड कर्मचारियों की दोबारा नियुक्त हो गई लेकिन माइक्रोबायलॉजिस्ट न होने के चलते लैब शुरू नहीं हो पाई। पांच माह से लैब बंद थी। नए डॉक्टरों की जारी हुई सूची में जिले को माइक्रोबायलॉजिस्ट की नियुक्ति हुई है। आरटीपीसीआर लैब शुरू होने के बाद हेपेटाइटिस मरीजों को भी फायदा होगा। जिले में फिलहाल हेपेटाइटिस मरीजों की सैंपलिंग बंद है। विभाग ने पिछले माह निजी लैब से अनुबंध खत्म कर दिया था और आरटीपीसीआर लैब में सैंपलिंग के आदेश दिए थे। हेपेटाइटिस के रोजाना 10 से 15 मरीज अस्पताल में आ रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रायल के लिए पांच आरटीपीसीआर सैंपल लिया
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुरू किए गए ट्रायल में मंगलवार को पांच आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए हैं। बड़ोपल में ही टीम ने पांच सैंपल लेकर ट्रायल लिया। अधिकारियों की माने तो पांच दिन तक ट्रायल चलेगा। रैपिड एंटीजन सैंपल के साथ भी क्रॉस जांच की जाएगी। इसके बाद औपचारिक रूप से सैंपलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित चार नए मरीज मिले
जिले में कोरोना के मंगलवार को चार नए केस मिले है। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में रैपिड एंटीजन के 102 सैंपल लिए गए। जांच में चार कोरोना संक्रमित मिले है। टोहाना और रतिया क्षेत्र में दो-दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में अभी 25 एक्टिव केस है। इसमें दो अस्पताल में दाखिल है।

कोटे
आरटीपीसीआर लैब जल्द दोबारा शुरू होने जा रही है। लैब में सैंपल का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। करीब चार से पांच दिन तक ट्रायल चलेगा। इसके बाद औपचारिक रूप से सैंपलिंग शुरू कर दी जाएगी।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed