{"_id":"61e306bc162c8c4ed35198ee","slug":"travels-driver-slept-in-the-car-at-night-found-dead-in-the-morning-fatehabad-news-hsr6221092183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को ट्रैवल्स चालक गाड़ी में सोया, सुबह मिला मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को ट्रैवल्स चालक गाड़ी में सोया, सुबह मिला मृत
विज्ञापन

खुशीराम परमानंद पेट्रोलपंप के पास रात को गाड़ी में सोया था चालक, हार्ट अटैक से हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। सिरसा रोड पर खुशीराम परमानंद पेट्रोलपंप के नजदीक एक ट्रैवल्स गाड़ी में उसके चालक का शव मिला है। मृतक की पहचान गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी 59 वर्षीय जोगिंद्र के रूप में हुई है। गाड़ी में जोगिंद्र के मृत होने का पता शनिवार सुबह 9 बजे चला। परिजनों को मौके पर बुलाकर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार चालक की मौत का कारण हार्ट अटैक मालूम हुआ है।
जानकारी के अनुसार जोगिंद्र सिंह काफी समय से गाड़ी चलाने का कार्य करता था। शुक्रवार की रात भी वह गाड़ी लेकर फतेहाबाद लौटा था और करीब साढ़े 11 बजे गाड़ी को पंप के पास पार्क करके गाड़ी में सोया था। सुबह जब देर तक जोगिंद्र गाड़ी से नहीं निकला तो लोगों ने उसे संभाला। जोगिंद्र को अचेत अवस्था में देख सूचना पुलिस को दी गई। एसएचओ इंस्पेक्टर सुरेंद्रा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया है और परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम में जोगिंद्र की मौत हार्ट अटैक होने से होना मालूम हुई है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।