फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Traveling in fog is risky, white stripes missing from roads, fear of abandoned animals too

Fatehabad News: कोहरे में सफर हुआ जोखिम भरा, सड़कों से सफेद पट्टी गायब, लावारिस पशुओं का भी डर

Sat, 16 Nov 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 16 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Traveling in fog is risky, white stripes missing from roads, fear of abandoned animals too
फतेहबाद-भट्टू स्टेट हाईवे पर नहीं सफेद पट्टियां।
फतेहाबाद। जिले में पिछले करीब 10 दिनों से सुबह 6 बजे से ही घना कोहरा छाने लगा है। जिस कारण सुबह 10 बजे तक दृश्यता मात्र 30 से 40 मीटर दर्ज की गई है। इस दौरान हल्की ओंस की बूंदें टपकती रही। ऐसे में कोहरे के साथ-साथ ठंड भी महसूस होने लगी है।
विज्ञापन

शनिवार को कोहरे का असर दोपहर 12 बजे के बाद कम होने लग गया। जिसके बाद सूर्य निकलने से सर्दी और कोहरे से राहत महसूस हुई। वहीं शनिवार सुबह ही घना कोहरा छा जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन

वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी उन मार्गों पर हुई जिन पर सफेद पट्टी नहीं बनी है, या फिर धुंधली हो चुकी है। जिले के सिरसा-हिसार मुख्य रोड, फतेहाबाद-भट्टू रोड, भूना रोड और बीघड़ रोड पर सफेद पट्टियां गायब हो चुकी हैं। प्रशासन की ओर से इन मार्गाें पर अभी तक सफेद पट्टियां बनाने का काम शुरू भी नहीं किया गया है। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलने के साथ-साथ मजबूरन जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कोहरे में घूम रहे लावारिस पशुओं से हादसों का खतरा
शहर को लावारिस पशुओं से मुक्त करने के लिए नगर परिषद के द्वारा कई बार अभियान चलाए जा चुके हैं, लेकिन इसके बाद शहर में लावारिस पशु घूम रहे हैं। जिनको न तो पकड़ा जा रहा है और न ही उनके सींग पर व गले में रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। ऐसे में कोहरे में इन पशुओं की वजह से हादसे होने की आशंका बढ़ रही है। शहर में हिसार सिरसा रोड, भट्टू रोड, हंस कॉलोनी, रतिया रोड, बीघड़ रोड और भूना रोड पर सबसे ज्यादा लावारिस पशु घूमते नजर आते हैं।
---------
20 मिनट के सफर में लग गए 45 मिनट
रतिया रोड पर फतेहाबाद शहर से गांव अहरवां तक का सफर सामान्य दिनों में मात्र 20 मिनट का है। मगर कोहरे के कारण इस गांव तक पहुंचने 45 मिनट लग गए। सुबह-सुबह स्कूलों व अन्य सरकारी कार्यालयों में पहुंचने वाले नौकरीपेशा लोग भी अपने कार्यस्थल पर देरी से पहुंच रहे हैं। वाहन चालक देवेंद्र सिंह, राहुल कुमार, अनिल कुमार, महेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 8 बजे तक तो 10 मीटर तक भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी तरह सिरसा से फतेहाबाद का सफर सामान्य दिनों में 40 मिनट का है, लेकिन धुंध के बीच यही सफर डेढ़ से दो घंटे तक में पूरा हो रहा है।
-----------
15 से 30 मिनट तक देरी से पहुंच रही रोडवेज बसें
कोहरे में रोडवेज बसों का टाइम टेबल भी गड़बड़ा गया है। सुबह 8 बजे तक रोडवेज की अधिकांश बसें 15 से 30 मिनट की देरी से गंतव्य तक पहुंच पाई। सबसे ज्यादा चंडीगढ़ व दिल्ली रूट की बसों का टाइम टेबल प्रभावित हुआ। चालकों के अनुसार दृश्यता बेहद कम होने के कारण बसों को चलाने में दिक्कत आ रही है। वहीं, रोडवेज प्रशासन की लेटलतीफी के कारण अभी तक सभी बसों में फाॅग लाइट भी नहीं लग पाई हैं। पहले लंबी दूरी की बसों में फॉग लाइट लगाई गई हैं, लेकिन लोकल रूटों की बसों में फाॅग लाइट का इंतजार है।
----------
5 दिन पहले कोहरे के कारण हो गई थी प्रवासी मजदूर की मौत
भूना क्षेत्र में दहमान-सिवानी रोड पर कोहरे के कारण पांच दिन पहले 12 नवंबर को निजी स्कूल की गाड़ी और बाइक की भिड़ंत में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी 28 वर्षीय प्रवासी मजदूर की मौत हो गई थी। पोल्ट्री फार्म से सड़क पर आते समय कोहरे के कारण गाड़ी चालक और बाइक चालक दोनों को कुछ नजर नहीं आया और भिड़ंत हो गई। इसी तरह रतिया क्षेत्र के गांव चिम्माे में भी कोहरे के कारण निजी बस और ट्रॉले की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं।

--------
:: जिले के सभी रोड पर सफेद पट्टियां लगाने का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, भट्टू रोड पर तारकोल की परत बिछाने का काम बाकी है। काम पूरा होते ही इस रोड पर सफेद पट्टी लगा दी जाएगी।
-गजेंद्र कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed