{"_id":"b04a75db1945933c03a2392327c34b99","slug":"transportation-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश भर की छात्राओं को मिलेगा महिला बसों का तोहफा : पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश भर की छात्राओं को मिलेगा महिला बसों का तोहफा : पंवार
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में छात्राओं की सुरक्षा के लिए केवल महिला बसें चलाने का निर्णय
विज्ञापन
सरकार ने लिया है। इस बाबत प्रदेश भर से रूट मांगें गए हैं, जिनमें से 45
रूटों पर बसें चला दी गई हैं।
इन बसों में सुरक्षा के लिए पुलिस का सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहेगा। ये एलान प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने शुक्रवार को फतेहाबाद में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। वे शुक्रवार को यहां अरोड़वंश धर्मशाला में 21 फरवरी को रोहतक में आयोजित होने वाले संतगुरु रविदास जयंती समारोह के लिए निमंत्रण देने फतेहाबाद आए हुए थे।
परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 3 महीने बाद परिवहन सेवा में और ज्यादा मजबूती लाने के लिए सरकार इस वित्त वर्ष में 600 नई बसें खरीदकर जनता को यातायात सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इसके अलावा 2000 से भी अधिक बसें सोसाइटी और व्यक्तिगत टेंडर से भी चालू की जाएगी।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंवार ने कहा कि आज के दिन 33 लाख लोगों को परिवहन सेवा की जरूरत है, जबकि हम 13 लाख लोगों को यह सेवा उपलब्ध करवा रहे हैं, इसके लिए सरकार ने सेवा को और मजबूत करने के लिए 600 नई बसें खरीदने का निर्णय लिया है और 22 जनवरी तक सरकार के पास 500 से भी अधिक व्यक्तिगत व समिति ने बसे चलाने के लिए टेंडर डाले हैं, जिन पर कमेटी जल्द ही फैसला करेंगी।
उम्मीद है कि इस योजना के तहत 2000 से भी अधिक बसें विभिन्न रूटों पर उपलब्ध हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह कोई परिवहन विभाग का निजीकरण नहीं है, लोगों को सेवा देने के लिए सरकार ने नीतिगत फैसला लिया है जिसमें रूट और परमिट हरियाणा सरकार का होगा।
इस अवसर पर हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वेद फूलां, पूर्व प्रधान भारत भूषण मिढ्ढा, स्वतंत्र बाला चौधरी, रामराज मेहता, प्रमोद बैनीवाल, भीम लांबा, राजपाल बैनीवाल, बलदेव गिरोहा, प्रवीण जोड़ा, मुकेश भुटानी, धन्नज्य अग्रवाल, सत्यरावल, युवा नेता जयबीर खिचड़ सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।