फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Transfer of XEN and ME of the city council who clashed with the Panchayat minister

Fatehabad News: पंचायत मंत्री से टकराने वाले नगर परिषद के एक्सईएन व एमई का हुआ तबादला

Sun, 16 Apr 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Transfer of XEN and ME of the city council who clashed with the Panchayat minister
टोहाना। प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के साथ टकराव के बाद नगर परिषद टोहाना के एक्सईएन और एमई का तबादला हो गया है। नगर परिषद के एक्सईएन सुंदर श्योराण व म्यूनिसिपल इंजीनियर रमनदीप सिरोहा के तबादला आदेश प्रदेश सरकार ने जारी किए हैं। इन आदेशों के मुताबिक एमई रमनदीप को टोहाना से नरवाना भेजा गया है जबकि एक्सईएन सुंदर श्योराण का तबादला नारनौल किया गया है। नारनौल के एक्सईएन अंकित वशिष्ठ को टोहाना भेजा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दोनों अधिकारियों का टोहाना विधायक और प्रदेश के पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली से टकराव हुआ था। एक्सईएन सुंदर श्योराण जाखल में आयोजित पंचायत मंत्री की बैठक से नदारद रहे थे, जिसके चलते उनको मंत्री ने सस्पेंड करवा दिया था। मगर एक्सईएन ने हाईकोर्ट से स्टे लेकर दोबारा ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी। इसके अलावा एमई रमनदीप सिरोहा ने पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली पर घर में बुलाकर उसकी कुर्सी को लात मारने व जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप लगाए थे। उसके बाद मंत्री से टकराने के बजाय एमई ने कार्यालय से छुट्टी ले ली और अब उनके तबादले के आदेश आ गए। वहीं, नगर परिषद के ठेकेदार ने भी अपना वीडियो जारी करते हुए अधिकारियों पर बिल पास करने की एवज में मोटी रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed