फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Transfer of 6 Naib Tehsildars of the district

Fatehabad News: जिले के 6 नायब तहसीलदारों के हुए तबादले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Transfer of 6 Naib Tehsildars of the district
फतेहाबाद। हरियाणा सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी की गई नायब तहसीलदारों की तबादला सूची के अनुसार फतेहाबाद जिले के भी छह नायब तहसीलदारों के तबादले हो गए हैं। वहीं, सात नायब तहसीलदारों को जिले के अलग-अलग तहसीलों व उपतहसीलों में नियुक्त किया गया है। सरकार ने भूना के नायब तहसीलदार रणबीर सिंह का तबादला डबवाली, जाखल के नायब तहसीलदार परमजीत सिंह का तबादला थानेसर, रतिया के नायब तहसीलदार अचिन का ढांड, फतेहाबाद के राजेश गर्ग का गोहाना तथा भट्टू कलां के नायब तहसीलदार बलराम जाखड़ का तबादला जींद किया है। वहीं, प्रदेश सरकार ने चरखी दादरी के नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार को फतेहाबाद, तोशाम के अशोक कुमार को रतिया, सिवानी के सोमेश वशिष्ठ को भट्टू कलां, बवानीखेड़ा के रोहित कौशिक को टोहाना व अलेवा के नायब तहसीलदार रासविंद्र सिंह को जाखल, अंडर ट्रेनी राहुल शर्मा को भूना व अंडर ट्रेनी अंजू को कुलां उपतहसील में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed