{"_id":"6aa2e2a9f76275b89b0917d8","slug":"training-casts-a-shadow-on-math-classes-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160896-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गणित की कक्षाओं पर ट्रेनिंग का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गणित की कक्षाओं पर ट्रेनिंग का साया
Thu, 10 Sep 2026 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में मॉडल संस्कृति स्कूल स्त्रोत लाइब्रेरी
फतेहाबाद। शिक्षकों की एसआईआर ड्यूटी के बाद अब गणित विषय के टीजीटी शिक्षकों की पांच दिवसीय ट्रेनिंग तय की गई है। इससे सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने के आसार हैं। अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारी भी प्रभावित हो सकती है।
शिक्षा विभाग के कार्यक्रम के अनुसार फतेहाबाद, भूना और भट्टूकलां खंड के गणित टीजीटी शिक्षकों की ट्रेनिंग 14 से 18 सितंबर तक होगी। रतिया, टोहाना और जाखल खंड के शिक्षकों की ट्रेनिंग 21 से 26 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
ट्रेनिंग डाइट मताना में सुबह 9 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चलेगी। इस दौरान संबंधित खंडों के गणित टीजीटी शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल होंगे। एसआईआर ड्यूटी के बाद अब पांच दिन की ट्रेनिंग से शिक्षकों के स्कूलों में उपलब्ध रहने का समय कम होगा। इससे गणित की नियमित कक्षाएं प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान विकास टूटेजा का कहना है कि गणित टीजीटी शिक्षकों की ऐसे समय में ट्रेनिंग पर भेजा जा रहा है जब स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं। विद्यार्थियों की तैयारी करवाने का महत्वपूर्ण समय चल रहा है इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
-
21 से शुरू होंगी परीक्षाएं
इधर, शिक्षा विभाग ने कक्षा 3 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी है। इसके अनुसार विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाएं 21 सितंबर से 3 अक्तूबर तक आयोजित की जानी हैं। ऐसे में शिक्षकों की ट्रेनिंग और परीक्षाओं की तैयारियों का समय एक-दूसरे से टकराने के कारण सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की तैयारी प्रभावित हो सकती है।
-- -- -- -- -
शिक्षकों पर पहले से कई जिम्मेदारियां
शिक्षकों पर पहले से ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की जिम्मेदारी भी है। ऐसे में शिक्षकों को शैक्षणिक कार्य के साथ अतिरिक्त प्रशासनिक ड्यूटी भी निभानी पड़ रही है। शिक्षक नेताओं ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि अर्धवार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए गणित शिक्षकों की ट्रेनिंग फिलहाल स्थगित कर बाद में करवाई जाए ताकि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी सुचारू रूप से करवाई जा सके।
-
ट्रेनिंग का शेड्यूल डाइट की तरफ से जारी हो रहा है। इस संबंध में जानकारी लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- अनीता बाई, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी